---Advertisement---

भारत इलेक्ट्रॉनिक के संचालक ईश्वर गुप्ता के घर में लगी आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक

On: September 7, 2023 3:11 PM
---Advertisement---

संवाददाता ꫰ भास्कर उपाध्याय

बरही पटना रोड में संचालित भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक ईश्वर गुप्ता के घर गुरुवार को भीषण आग लग गई जिसमे करोड़ों रुपए का रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया, जबकि कुछ बचे सामान को ग्रामीणों की तत्परता से बचाया गया। हालांकि आग लगने का कारण अभी तक पता नही चल पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर लगभग 1 बजे घर बनाते समय गोदाम में अचानक आग लग गया। वहीं इस बात की जानकारी आस पास के ग्रामीणों ने दमकल विभाग की टीम को दी जिसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जिसकी मदद से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए घंटो मशक्कत किया लेकिन आग पर काबू नही पाया जा सका और देखते ही देखते आग पूरे मकान में फैल गया। आग बुझाने में पानी की कमी ना हों इसके लिए कोबरा 203 ने भी अपना वाटर टैंकर भेज दिया। वहीं आग लगने की सूचना पाकर बरही थाना प्रभारी रोहित सिंह एवं कोबरा 203 के कुछ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन तब तक गोदाम में रखा पंखा, कूलर, एयर कंडीशन, बैटरी, आयरन, एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन एवं फ्रीज सहित कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया।

अग्निशमन की कमी के कारण मकान में फैली आग : ग्रामीण

आग लगने की सूचना पाकर पहुंचे कई ग्रामीणों ने बताया की अगर अग्निशमन वाहन की संख्या 4 – 5 होती तो आग पर आसानी से काबू पाया जा सकता था लेकिन एक अग्निशमन वाहन कहां – कहां आग बुझाता और इस कारण आग पूरे मकान में फैल गया और करोड़ो का नुकसान हो गया। हालांकि आग लगने के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है। लेकिन शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें