झारखंड

शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, नगदी समेत घर के अन्य उपयोगी सामान जलकर खाक

झारखंड वार्ता

रामगढ़:- जिले के दुलमी प्रखंड के प्रियायू निवासी यूनुस अंसारी के घर में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के कारण नगद के साथ लाखों की सम्पति जलकर राख हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इस अगलगी में कमरे में रखे सारे सामान जलकर राख हो गए। पीड़ित ने बताया कि पलंग, सोफा, टीवी, पंखा, 25 से 30 हज़ार कैश समेत अन्य जरूरी कागजात सभी जलकर राख हो गए। पीड़ित ने अनुसार लगभग डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!