---Advertisement---

पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस के दौरान फायरिंग, 3 लोगों की मौत; 64 घायल

On: August 14, 2025 7:03 AM
---Advertisement---

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के 79वें स्वतंत्रता दिवस (14 अगस्त) पर कराची में जश्न के बीच कई इलाकों में हर्ष फायरिंग हुई। अजीजाबाद में 8 साल की बच्ची, कोरंगी में एक व्यक्ति स्टीफन और एक वरिष्ठ नागरिक की मौत हो गई। लियाकताबाद, लियारी, महमूदाबाद, अख्तर कॉलोनी, केमारी, जैक्सन, बाल्डिया, ओरंगी टाउन, पापोश नगर समेत कई इलाकों में फायरिंग की घटनाएं दर्ज की गईं। इन फायरिंग की घटनाओं में 64 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें सिविल, जिन्ना और अब्बासी शहीद अस्पतालों के साथ निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों से 20 से अधिक संदिग्धों की गिरफ्तारी की है। उनके पास से आधुनिक हथियार और गोलियां बरामद हुई हैं। पुलिस ने कहा है कि उनकी कार्रवाई जारी है और जो भी लोग इस हवाई फायरिंग में शामिल होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:डेढ़ साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़े डकैती की साजिश के दो फरार आरोपी, परसुडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष दौलत सोनी का औचक निरीक्षण,कचरे का अंबार देख भड़के,लापरवाही पर मेट को सख्त चेतावनी

सीतारामडेरा:गिरफ्तारी के दौरान युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पांचवीं मंजिल पर चढ़े आरोपी ने दी कूदने की धमकी

जमशेदपुर हिमांशु सिंह हत्याकांड: राजस्थान से डीडी बार का मालिक नीरज सिंह,ओडिशा से मैनेजर भी पुलिस के शिकंजे में

धालभूमगढ़ प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाद कार्यक्रम आयोजित

15 वर्षों बाद कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर-3 के 50 घरों में पहुंचा नल का पानी,पंसस सुनील गुप्ता का प्रयास रंग लाया