July 26, 2026

हज़ारीबाग़ में एनटीपीसी कोयला परियोजना में गोलीबारी: पुलिस ने कहा; 7 राउंड गोलियां चलीं, प्रिंस खान ने कहा- 40 गोलियां चलीं, हाइवे का शीशा टूट गया

comp-3-16_1785031988.gif


हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में शनिवार की रात करीब 11 बजे अपराधियों ने कोयला परिवहन को निशाना बनाया और हाइवा वाहनों पर गोलीबारी की. घटना तेरह माइल से करीब 200 मीटर आगे की बतायी जा रही है. मौके पर मौजूद वाहन चालकों के अनुसार तीन अपराधी पहले से ही घात लगाये बैठे थे. जैसे ही दो हाईवा गाड़ियां वहां पहुंचीं, उन पर गोलियां बरसा दी गईं. ड्राइवरों और पुलिस ने दावा किया कि करीब सात राउंड गोलियां चलाई गईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हमलावरों ने लोहे की रॉड से दोनों गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए. दहशत फैलाने के बाद वे मौके से भाग गए। देखिए घटना से जुड़ी तस्वीरें… ‘प्रिंस खान केएसएस’ का नाम आया सामने. पुलिस को घटना स्थल से ‘प्रिंस खान केएसएस’ लिखा एक पर्चा मिला है, जिसे जब्त कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है. इस हमले के बाद एक बार फिर कोयला परिवहन की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं. इस साल यह पहला मामला नहीं है. 22 अप्रैल 2026 को इसी इलाके में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक हाइवा गाड़ी में आग लगा दी थी. लगातार हो रही इन घटनाओं से ट्रांसपोर्टरों और चालकों में भय का माहौल है. प्रोजेक्ट प्रबंधन ने इसे गंभीर सुरक्षा चूक मानते हुए प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है. इधर, पुलिस इलाके में सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ छापेमारी अभियान भी तेज कर रही है. ‘प्रिंस खान’ ने ऑडियो जारी कर किया बड़ा दावा. घटना के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है. पुलिस के दावों को खारिज करते हुए ‘प्रिंस खान’ नाम से जारी एक ऑडियो में कहा गया कि घटनास्थल पर 40 राउंड फायरिंग हुई और पांच गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं. यह भी कहा गया है कि आठ पर्चे छोड़े जायेंगे. इस दावे ने पूरे मामले को और संवेदनशील बना दिया है. बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि अपराधियों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है. इससे कोयला परिवहन प्रभावित होने की आशंका है.

Source link

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed