---Advertisement---

पाकुड़ में मछली व्यापारी की हत्या, पोखर के किनारे मिला शव

On: January 13, 2025 5:17 PM
---Advertisement---

पाकुड़: पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में एक मछली व्यापारी की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक का शव मोहनपुर करणडांगा के पास एक पोखर के किनारे मिला। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अशराफुल अंसारी तबारक मोमिन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार ग्रामीणों ने सबसे पहले शव देखा और थाने को सूचना दी। हिरणपुर थाना प्रभारी कुमार सिंह ने बताया कि शव के पास खून का नमूना लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

मृतक के भाई सरफुल अंसारी ने बताया कि अशराफुल रविवार शाम को घर से निकाला था और उसके बाद से लापता था। सोमवार सुबह उसका शव मिलने की खबर मिली। पहले दोनों भाई हैदराबाद में एक बेकरी में काम करते थे, लेकिन कुछ साल पहले अशराफुल गांव लौटकर मछली का व्यवसाय करने लगा था।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now