दुमका

दुमका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी करने वाले पांच अपराधी गिरफ्तार

ख़बर को शेयर करें

दुमका: तालझारी थाना की पुलिस ने प्रतिबिंब एप के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले पांच शातिर ठगों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने इनके पास से एक बाइक, 11 स्मार्ट फोन, 23 सिम और आठ एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। ये सभी लोग कस्टमर केयर में अपना मोबाइल नंबर डालकर लोगों को शिकार बनाते थे। इसके साथ ही लोगों के मोबाइल फोन पर लॉटरी, इनाम, लोन और अन्य तरीकों से रुपए का लालच देकर अपना शिकार बना लेते थे। गिरफ्तार युवकों के नाम वरुण यादव, संजय यादव, विनय यादव, कुंदन यादव और पप्पू मंडल है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।