---Advertisement---

पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में टिनप्लेट पार्क में पांच दिवसीय योग व सह योग प्रशिक्षण शिविर शुरू

On: October 6, 2025 8:30 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में टिनप्लेट पार्क में वरिष्ठ योग शिक्षक मुख्तार सिंह के योग कक्षा में पांच दिवसीय योग शिविर सह योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ ।

पार्क में स्वास्थ्य लाभ ले रहे अनेक लोगों ने इसमें बढ़-कर करके हिस्सा लिए।

योग कक्षा के साधकों को समग्र योग के अभ्यास का संपूर्ण पैकेज दिया गया इसमें योगिक जॉगिंग, पेट के बल लेट कर कमर के लिए अभ्यास, मोटापा कम करने के लिए पीठ के बल लेट करके अभ्यास, योग निद्रा एवं बैठकर के सूक्ष्म व्यायाम और प्राणायाम का अभ्यास कर लोगों ने आज संपूर्ण आरोग्य लाभ लिया।

इस पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन दिनांक 6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर प्रातः 5:30 बजे से 7:00 बजे तक किया जा रहा है। इसमें योग शिक्षक का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। आप सभी स्वास्थ्य लाभुकों से नम्र निवेदन है कि इस शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और योग सेवा के पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर पुण्य के भागी बनें।

इस कार्यक्रम में एक 85 वर्ष के साधक मयूर आसन का अभ्यास किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्तार सिंह जी, कुलवंत सिंह, विशेषवर शर्मा एवं अन्य लोगों की सक्रिय सहभागिता है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, अब इतने दिन बाद मिलेगा दूसरा सिलेंडर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

झारखंड: मर गई इंसानियत? नहीं मिली एम्बुलेंस तो कूट के डिब्बे में ले जाना पड़ा मासूम बच्चे का शव, रुला देगी दर्द में डूबे पिता की बेबसी की कहानी

मिडिल ईस्ट में टेंशन के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ेंगी

गढ़वा: श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर जलयात्रा-सह-नगर भ्रमण कल, तैयारी पूरी

रांची सेंट्रल जेल से अयान जावेद को लेकर आई आगरा पुलिस, धर्मांतरण गैंग से जुड़े हैं संदिग्ध आतंकी के तार