---Advertisement---

नाइजीरिया में बाढ़ का कहर, 117 लोगों की मौत; कई लापता

On: May 30, 2025 4:19 PM
---Advertisement---

अबुजा: नाइजीरिया के नाइजर प्रांत के मोक्वा शहर में आई भीषण बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई है। घरों, बाजारों में पानी घुस गया और सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बाढ़ के कारण अब तक 117 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग लापता हैं। मौतों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। बचावकर्मियों की टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

यह बाढ़ कई घंटों तक लगातार हुई मूसलधार बारिश के कारण आई। स्थानीय निवासियों और सरकारी अधिकारियों के अनुसार, पास के एक कस्बे में स्थित बांध के टूटने से स्थिति और गंभीर हो गई। नाइजर राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने जानकारी देते हुए बताया कि बाढ़ की वजह से मोक्वा शहर में 50 से ज्यादा घर भी तबाह हो गए।

मोक्वा एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र है, जहां देश के दक्षिणी हिस्से से व्यापारी और उत्तरी हिस्से के किसान मिलते हैं। इससे पहले सितंबर में भी एक ऐसी ही घटना हुई थी जब नाइजीरिया के पूर्वोत्तर मिदुगुरी क्षेत्र में भारी बारिश और एक बांध के टूटने से भीषण बाढ़ आ गई थी। उस समय कम से कम 30 लोगों की जान गई थी और लाखों लोग बेघर हो गए थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड:आखिरकार लोकायुक्त की हो गई नियुक्ति,पूर्व जस्टिस अमिताव कुमार गुप्ता को गवर्नर ने दिलाई शपथ

मानगो:डीप बोरिंग घोटाले का खुलासा होते मचा हड़कंप,विधायक का शिलापट्ट और चबूतरा ध्वस्त,देखें वीडियो

मानगो:बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं बालीगुमा सुखना बस्तीवासी,डीप बोरिंग का पानी से बिल्डर कर रहा है मौज,देखें वीडियो

आदित्यपुर:शिव राम दुर्गा मंदिर में अक्षय तृतीया पर जगन्नाथ प्रभु माता सुभद्रा बलभद्र प्रभु माता लक्ष्मी और रथ की विधि विधान से पूजा

जंगल टाइगर फुटबॉल अकादमी की बैठक JFTA में रजिस्ट्रेशन और शानदार प्रदर्शन पर विचार विमर्श

झारखंड: भीषण गर्मी और लू की चपेट में, सभी स्कूलों का समय बदला