---Advertisement---

बुद्धा पब्लिक स्कूल में फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया

On: May 16, 2025 2:34 AM
---Advertisement---

सिल्ली – बुद्धा पब्लिक स्कूल सिल्ली में गुरुवार के दिन ग्रीष्मकालीन फूड फेस्टिवल 2025-26 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से कक्षा दसवीं तक के सभी छात्र छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों द्वारा पारंपरिक और विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ लाए गए थे। इस फूड फेस्टिवल में छात्रों द्वारा निम्नलिखित आइटम लाए गए थे। (1) दक्षिण भारतीय व्यंजन इडली सांबर ( 2) फलों का सलाद (3)वेज बिरयानी (4) फ्राइड राइस (5) छोले भटूरे (5) पूरी (6) मिक्स वेजिटेबल (7) वेजिटेबल सलाद (8) पास्ता (9) डोसा (10)नूडल्स (11) पनीर रोल (12) मीठी लस्सी आदि। विद्यालय के निदेशक रणधीर कौशिक ने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्रों को खाद्य के प्रति सीखने की प्रेरणा मिलती है। मौके पर सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now