---Advertisement---

सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत फुटबॉल मैच का आयोजन

On: December 25, 2023 4:00 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

महुआडांड़ (लातेहार):- प्रखंड के अति नक्सल प्रभावित अक्सी पंचायत अंर्तगत बांसकरचा ग्राम स्थित सीआरपीएफ 218 बटालियन कैंप में सोमवार को सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। कमांडेंट मोहम्मद खालिद हुसैन के निर्देशानुसार, निरीक्षक जीडी रामसहाय यादव के नेतृत्व में फुटबॉल मैच का आयोजन कराया गया। जिसका फाइनल मैच बालिका वर्ग में छगराही और बांसकरचा के बीच खेला गया। जिसमें छगराही टीम एक गोल से विजयी हुई। वहीं बालक वर्ग का फाइनल मैच पूरानडीह और सरनाडीह के बीच खेला गया। जिसमें सरनाडीह दो गोल से विजयी हुई। विजेता टीम और उप विजेता टीम को सीआरपीएफ द्वारा जर्सी, फुटबॉल और बूट देकर सम्मानित किया गया। इस संबंध में जीडी रामसहाय यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खिलाड़ियों का प्रोत्साहन करना है। इस मौके पर उप निरीक्षक बाबू लाल जाट, विकास सिंह, अक्सी मुखिया, सीआरपीएफ जवान समेत ग्रामीण मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:डेढ़ साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़े डकैती की साजिश के दो फरार आरोपी, परसुडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष दौलत सोनी का औचक निरीक्षण,कचरे का अंबार देख भड़के,लापरवाही पर मेट को सख्त चेतावनी

जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने  निर्मित नाली का किया शिलान्यास

सीतारामडेरा:गिरफ्तारी के दौरान युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पांचवीं मंजिल पर चढ़े आरोपी ने दी कूदने की धमकी

जमशेदपुर हिमांशु सिंह हत्याकांड: राजस्थान से डीडी बार का मालिक नीरज सिंह,ओडिशा से मैनेजर भी पुलिस के शिकंजे में

धालभूमगढ़ प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाद कार्यक्रम आयोजित