---Advertisement---

गढ़वा: सामुदायिक पुलिसिंग के तहत फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

On: December 26, 2024 3:17 PM
---Advertisement---

गढ़वा: 26 दिसंबर दिन गुरुवार को सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस अधीक्षक, गढ़वा के निर्देशन में चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन फुटबॉल स्टेडियम, गढ़वा में किया गया है। इस फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शेखर जमुआर (भा०प्र०से०), उपायुक्त, गढ़वा एवं दीपक कुमार पाण्डेय (भा०पु०से०), पुलिस अधीक्षक, गढ़वा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फुटबॉल को कीक मारकर किया गया।

उद्घाटन के दौरान सभी टीमों के द्वारा मार्च पास्ट किया गया एवं राष्ट्रगान के साथ खेल को अनुशासनपूर्वक खेलने की प्रतिबद्धता जताई गई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक, गढ़वा के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के संबंध में विस्तार पूर्वक बताते हुए गढ़वा के सभी थाना क्षेत्र के युवाओं को नक्सलवाद छोड़कर मुख्यधारा एवं खेल से जुड़ने की अपील की गई एवं भविष्य में पुलिस के पद पर होने वाले नियुक्तियों में शारीरिक दक्षता हासिल करने की कड़ी में खेल की महता के बारे में बताया गया। साथ ही सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाने की अपील की गई। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उपायुक्त, गढ़वा के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत फुटबॉल टूर्नामेन्ट के आयोजन के लिए गढ़वा पुलिस टीम को बधाई दिया गया।

इस आयोजन में सभी थाना/ओ०पी० एवं पुलिस केन्द्र, गढ़वा समेत कुल 25 टीमें भाग ले रहीं है तथा यह टूर्नामेंट नॉक ऑउट के आधार पर जिला फुटबॉल एसोसिएशन, गढ़वा के द्वारा उपलब्ध कराये गये कुल- 10 रेफरी एवं 04 ऑफिशियल्स के द्वारा खेलाया जा रहा है। उद्घाटन मैच बरडीहा थाना बनाम रमकंडा थाना के बीच खेला गया, जिसमें रमकंडा थाना की टीम 02-01 से विजयी रही।

इस मौके पर दिलीप कुमार (जिला खेल पदाधिकारी), नीरज कुमार (अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा), चिरंजीव मंडल (परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक, गढ़वा), संदीप कुमार (परिचारी प्रवर, पुलिस केन्द्र, गढ़वा), बृज कुमार (पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, गढ़वा), सतपाल सिंह (परिवहन परिचारी), पंकज कुमार भारती (उपस्कर परिचारी) तथा गढ़वा जिला के सभी थाना प्रभारी एवं पुलिस एसोसिएशन एवं पुलिस मेन्स एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बरडीहा के सुकौवा दोहर बालिका आवासीय मैदान में कल से शुरू होगी 65वीं सुब्रतो मुखर्जी अंतरविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता

मझिआंव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विभिन्न धाराओं के आरोपी नकीब अली खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

आमर पश्चिम टोला की जाम नाली का नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, सफाई कार्य का दिया निर्देश

बरडीहा ग्राम सभा में समस्याओं का त्वरित समाधान, फिर बाजार में चला स्वच्छता एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान

धूम धाम से मनाया गया माँ कामख्या का तीसरा वार्षिक उत्सव, कलश यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालु

पुलिस ने अवैध बालू परिवहन पर की कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त