---Advertisement---

6 दिनों से मानगो संकोसाई में हजारों लोग बूंद-बूंद जल को तरसे,एक्सक्यूटिव इंजी०और जूनियर इंजी के खिलाफ केस

On: August 10, 2023 9:43 AM
---Advertisement---

अभियंताओं की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे मानगो के दो हजार परिवार: विकास सिंह

जमशेदपुर:विगत छः दिनों से मानगों के संकोसाई रोड नंबर 5, कालिका नगर, टीचर्स कॉलोनी, मूर्ति लाईन,मुंडा कॉलोनी, एकता नगर ,जयप्रकाश नगर, अखाड़ा गली, सुभाष कॉलोनी,एवं हयात नगर तथा आसपास के इलाकों में छः दिनों से जलापूर्ति नहीं हो रही है लगभग 2000 परिवार जलापूर्ति नहीं होने से प्रभावित हो गए हैं । पानी नहीं मिलने के कारण कई लोग पलायन कर गए हैं । भाजपा नेता विकास सिंह ने विभाग के अभियंताओं से मामले की जानकारी लिया अभियंताओं ने बताया कि वाल्ब पूरी तरह टूट चुका है जिसका मरम्मत नहीं किया जा सकता इसलिए उसे कोलकाता से मंगवाने की व्यवस्था की गई है अभी चार से पांच दिन और लगने की संभावना ।

एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर को लगे जेल भेजने के नारे

भाजपा नेता विकास सिंह स्थानीय लोगों के साथ जाकर उलीडीह थाना में कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार एवं कनीय अभियंता पंडित महतो के ऊपर मुकदमा दर्ज कराया । कार्यपालक अभियंता एवं कनीय अभियंता को जेल भेजने के नारे जमकर स्थानीय लोगों ने लगाया ।

संवेदक के साथ सांठगांठ, नहीं होता है मेंटेनेंस!

विकास सिंह ने बताया कि बिना नाम बताने के शर्त पर परियोजना में काम कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि कामकाजी उपकरण मोटर, वाल्ब, स्टेरिंग ,पैनल बोर्ड आदि का रखरखाव कभी नहीं किया जाता है। बीच-बीच में ग्रीसिंग, मोबिल का बदलाव के साथ-साथ अगर साफ सफाई की जाती और समय समय में इसका मेंटेनेंस किया जाता तो उपकरण कभी खराब नहीं होते । कार्यपालक अभियंता एवं कनीय अभियंता के द्वारा कभी भी संवेदक को उपकरण को सुरक्षित एवं देखरेख करने का निर्देश नहीं दिया जाता है।जैसे तैसे उपकरण को चलाया तब तक जाता है। जब तक वह पूरी तरह तहस नहस नहीं हो जाता । अभियंताओ का मानगो पेयजल आपूर्ति योजना के कार्यरत संवेदक के साथ गहरी सांठगाठ का ही नतीजा है कि सारे कामकाजी उपकरण दम तोड़ रहे हैं ।

विकास सिंह ने थाने में दिए आवेदन में थानेदार से निवेदन किया है की कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार एवं कनीय अभियंता पंडित महतो ने जानबूझकर लोगों को थोड़े से लालच में पानी के बिना प्रताड़ित और परेशान करने का कार्य करते आ रहे हैं। अभियंताओं की गलती का कमी आज लोग विगत एक सप्ताह से भुगत रहे हैं।जिसके पास पैसा है। वे पानी खरीद ले रहे हैं और जिसके पास पैसा नहीं है वें पलायन करने को मजबूर हो गए हैं । लोगों को जानबूझकर परेशान करना प्रताड़ित करना और जो दैनिक जीवन के मूलभूत सुविधा पानी है।जिसे लोग जल ही जीवन कहते हैं। उसपर लापरवाही बरतना लोगों का गला घोटने के समान है इसलिए आईपीसी की धारा 307 के तहत पेयजल स्वच्छता विभाग जमशेदपुर के कार्यपालक अभियंता एवं कनीय अभियंता के ऊपर मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए ।

ये ये थे मौजूद

थाने में मुकदमा दर्ज कराने मुख्य रूप से विकास सिंह, प्रोफेसर यू पी सिंह, राजेश साव,छोटेलाल सिंह, दुर्गा दत्ता,अजय लोहार, मनोज ओझा राम सिंह कुशवाहा, जीतू गुप्ता, श्याम सिंह ,जय मंगल सिंह, शिव शंकर साव,सुशील शर्मा ,सीता देवी, पूनम गुप्ता, संजू देवी, प्यारेलाल शाह, संजीत शर्मा, सुबीर पाल ,परमानंद साव, रीता देवी ,अंजू देवी, लक्ष्मी कुमारी, पंचा देवी, चिंता देवी, रीना देवी, उषा देवी ,रिंकू देवी, शिव कुमारी देवी, सुनील तिवारी, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

जुस्को स्कूल साउथ पार्क में मना मजदूर दिवस, सहायक कर्मियों को किया गया सम्मानित

हजारीबाग में पत्रकार से मारपीट पर भड़का प्रेस क्लब जमशेदपुर,CM हेमंत सोरेन और DGP से कार्रवाई की मांग