---Advertisement---

सामाजिक बदलाव और क्रांति के लिए कलम के सिपाहियों को आगे आकर समाज को जागरूक करना चाहिए – अजय सिंह

On: January 13, 2024 5:14 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- आज भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी झारखंड राज्य परिषद् के द्वारा देश के जाने माने लेखक, आलोचक प्रगतिशील लेखक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सीपीआई के झारखंड राज्य कार्यकारणी के सदस्य रहे डॉ. खगेंद्र ठाकुर के चौथी पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उन्हें याद करते हुए राज्य कार्यकारणी सदस्य सह जिला सचिव अजय सिंह ने कहा की खगेंद्र जी की कमी वर्तमान समय में काफी खलती है। वर्तमान समय में जो वैचारिक लड़ाई इस देश में लड़नी होगी उसमे लेखकों और बुद्धिजीवियों को आगे आना होगा तभी इस देश की सांझी विरासत और गंगा जमुनी संस्कृति की रक्षा की जा सकती है। डाॅ. खगेंद्र जी बेबाक और बेखौफ होकर सत्ता की आलोचना करते थे। उनका कहना था कि तलवार की धार से ज्यादा धारदार हथियार है कलम।तलवार सर कलम कर सकता है, किसी का अस्तित्व मिटा सकता है, लेकिन कलम से लिखे विचारो को कभी भी मिटाया नहीं जा सकता है। इसलिए सामाजिक बदलाव और क्रांति के लिए कलम के सिपाहियों को आगे आकर समाज को जागरूक करना चाहिए।समाज को आईना दिखाना चाहिए। गरीब, शोषित, पीड़ित और दलित, महिला छात्र और नौजवानों को सही दिशा दिखाने के लिए कलम का इस्तेमाल करना चाहिए। यही कार्य उन्होंने अपने जीवन काल में किए। इसलिए हम सभी लोगों का दायित्व बनता है की डाॅ. खगेन्द्र ठाकुर के बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होंने अपना पूरा जीवन कम्यूनिस्ट पार्टी में रहते हुए शोषित पीड़ितों के लिए समर्पित कर दिया था। जबकि उन्होंने लेक्चरर शिप की नौकरी छोड़ कर पार्टी के कार्यकर्ता बनकर समाज की सेवा किया। ऐसे लोग इस समाज में अब कम ही मिलते हैं। डाॅ. खगेन्द्र ठाकुर का झारखण्ड से एक अटूट रिश्ता था। इनका जन्म भी वर्तमान में गोड्डा जिला में हुआ था। खगेन्द्र ठाकुर ने देश विदेश में भी झारखंड का नाम रौशन किया है। साहित्य जगत में उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है। सच्ची श्रद्धांजली होगी कि उनके बताए रास्ते पर चलें। युवाओं को साहित्यिक जगत से जुड़ने के लिए प्रेरित करें।
उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने में मुख्य रूप से राजद के राजेश यादव, मनोज ठाकुर, निर्भय कुमार, दीपक लाल, श्यामल चक्रबर्ती, राजेश रावी, संजीत कुमार, ललन मिश्रा शामिल थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now