---Advertisement---

27 अक्टूबर से रांची में एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन, भारत में पहली बार…

On: August 23, 2023 11:48 AM
---Advertisement---

रांची :- एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप आगामी 27 अक्टूबर से रांची के मोरड़ गोमके जयपाल सिंह स्टेडियम के एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट पहली बार भारत में आयोजित होगा। हॉकी इंडिया और झारखंड सरकार ने आज महिलाओं की प्रतिष्ठित एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, जिसे इस साल झारखंड एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 के नाम से जाना जाएगा, के मेजबान स्थल के रूप में झारखंड की राजधानी रांची के नाम की घोषणा की है।

यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का सातवां संस्करण होगा, जो 27 अक्टूबर से 5 नवंबर 2023 के बीच आयोजित होगा। इस प्रतियोगिता में मौजूदा चैंपियन जापान, उपविजेता कोरिया, चीन, मलेशिया, थाईलैंड और मेजबान भारत के टूर्नामेंट में भाग लेने की उम्मीद है। भारतीय महिला टीम ने 2016 में यह खिताब जीता था और 2018 में अगले संस्करण में वे उपविजेता रही थी। रांची ने इससे पहले 2012 से 2015 तक हॉकी इंडिया लीग मैचों की मेजबानी की है। झारखंड का हॉकी का इतिहास समृद्ध रहा है। इसने सात ओलंपिक खिलाड़ी पैदा किए हैं, जिन्होंने गर्व से भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इनमें जयपाल सिंह मुंडा, सिलबानुस डुंगडुंग, मनोहर टोपनो, अजीत लकड़ा, निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और स्वर्गीय माइकल किंडो और स्वर्गीय मारंग गोमके जयपाल सिंह शामिल हैं।

इस साल अक्टूबर में झारखंड आने वाली टीमों का स्वागत करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि ‘भारत में पहली बार आयोजित होने जा रहे महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने आने वाली एशिया की सर्वश्रेष्ठ महिला हॉकी टीमों का स्वागत करना हमारे लिए सम्मान और गर्व की बात होगी। पिछले एक दशक में, झारखंड में हॉकी ने नई ऊंचाइयों को हासिल किया है। इसका कारण यह रहा है कि राज्य के कई खिलाड़ी जूनियर और सीनियर दोनों टीमों में भारत के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने कहा, हमने पिछले कुछ वर्षों में इस खेल में कई ओलंपियन भी तैयार किए हैं। जयपाल सिंह मुंडा (1928 एम्स्टडर्म ओलंपिक), माइकल किंडो (1972 म्यूनिख ओलंपिक), सिल्वेनस डुंगडुंग (1980 मॉस्को ओलंपिक), अजीत लाकड़ा (1992 बार्सिलोना ओलंपिक), मनोहर टोपनो (1984 लॉस एंजेलिस ओलंपिक), निक्की प्रधान (2016 रियो ओलंपिक और 2020 टोक्यो ओलंपिक) तथा सलीमा टेटे (2020 टोक्यो ओलंपिक) जैसे खिलाड़यिों की बदौलत हॉकी में राज्य की प्रगति लगातार प्रदर्शित हो रही है।

सीएम ने कहा कि मैं मानता हूं कि रांची में टूर्नामेंट का 7वां संस्करण आयोजित कराना हमारे अधिक से अधिक युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा देगा और वे इस खेल को अपनाने के लिए प्रोत्साहित होंगे। मैं इसमें हिस्सा लेने वाली सभी टीमों, एशियाई हॉकी महासंघ और हॉकी इंडिया के अधिकारियों का स्वागत करता हूं कि वे आएं और झारखंड में खेलों से जुड़ी सुविधाओं और आतिथ्य का आनंद लें।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जन सहयोग से शुरू हुआ सरस्वतिया नदी पुनरुद्धार अभियान, गाद हटाने का कार्य प्रारंभ

गढ़वा में टॉफ़कॉन एक्सटी सरिया का भव्य लॉन्च,पहले ही दिन 501 टन बुकिंग; निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण : SDM

जमशेदपुर:डीएसपी मनोज कुमार व सतीश कुमार सिन्हा का कुर्मी महासभा ने किया अभिनंदन

जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में “शिकायत/निवारण कार्य दिवस” में शामिल हुए कांग्रेसी

जमशेदपुर:घाटशिला में ख्वाजा इरफान शाह बाबा के सालाना उर्स में विधायक मंगल कालिंदी ने की चादरपोशी

जमशेदपुर:टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन ने झारखंड इंटक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह को किया गया नमन