---Advertisement---

दूसरी बार हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली इण्डिया गठबंधन सरकार के गठन में बांग्लाभाषी समुदाय ने निर्णायक भूमिका निभाई : संदीप सिन्हा

On: December 10, 2024 2:40 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: झारखंड बंगभाषी समन्वय समिति के महासचिव श्री संदीप सिन्हा चौधरी ने मंत्री इरफान अंसारी, बहरागोड़ा के विधायक श्री समीर महंती और निरसा के विधायक श्री अरूप चटर्जी के बांग्ला में शपथ लेने के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि यह कदम राज्य में बांग्लाभाषी आबादी के महत्व को रेखांकित करता है।

श्री चौधरी ने इस बात पर जोर दिया कि समिति द्वारा लगातार बीते चौबीस वर्षो से आंदोलन तथा घोषणा की थी कि बांग्लाभाषी को नजर अंदाज कर कोई भी झारखण्ड में राज नहीं कर सकता। हाल के चुनावों के नतीजों ने इस रुख की पुष्टि की, जिसमें हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले इण्डिया गठबंधन ने बांग्ला बहुल क्षेत्रों में अधिकांश सीटें हासिल कीं। 

झारखण्ड बंगभाषी समन्वय समिति ने उम्मीद जताई कि सरकार राज्य की 1.3 करोड़ बांग्ला भाषी आबादी की मांगों और चिंताओं को संबोधित करेगी और उनके समाधान की दिशा में सकारात्मक कदम उठाएगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:44 वर्षों के ठहराव को खत्म करने के संकल्प के साथ गौरव गोयल ने तेज किया जनसंपर्क

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

परसुडीह निवासी जोमैटो डिलीवरी बॉय की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

सीपीएम ने मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को दिया समर्थन,जनहित में रखा मांग पत्र

गोलमुरी: किसी बड़े कांड को अंजाम देने की फिराक में लगे 7 को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल, कारतूस बरामद