---Advertisement---

विदेश सचिव ने संसदीय समिति को दी जानकारी- हिंदुओं पर हमलों को लेकर बांग्लादेश ने दोषियों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन

On: December 12, 2024 6:31 AM
---Advertisement---

रांची: विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बुधवार को विदेश मामलों से संबंधित स्थायी संसदीय समिति को बताया कि बांग्लादेश ने अपने देश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। विदेश सचिव कांग्रेस नेता शशि थरूर की अध्यक्षता वाली समिति के समक्ष उपस्थित हुए।

हालांकि, बांग्लादेश सरकार ने इन घटनाओं को गुमराह करने वाली और झूठी जानकारी बताते हुए भारत से अपने आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने की अपील की है। साथ ही विदेश सचिव ने बताया कि बैठक में पार्टी लाइन से हटकर अधिकांश सदस्यों ने शेख हसीना के भारत में रहने के बारे में पूछताछ की। हालांकि, विदेश सचिव ने इस पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी।

विदेश सचिव ने समिति को यह भी बताया कि खबरों के विपरीत, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस ने भारत के साथ किसी भी द्विपक्षीय समझौते की समीक्षा के बारे में बात नहीं की। विदेश सचिव ने सोमवार को ढाका का दौरा किया था। उन्होंने अल्पसंख्यकों पर हमलों का मुद्दा उठाया था और उनकी सुरक्षा को लेकर भारत की चिंता से अवगत कराया था।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now