July 26, 2026

गढ़वा : मेराल प्रखंड झामुमो युवा मोर्चा का गठन, ज्ञानरंजन बने अध्यक्ष, अभिषेक सचिव

IMG-20231001-WA0023.jpg

गढ़वा: गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़़वा स्थित आवास पर रविवार को एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मेराल प्रखंड झामुमो युवा मोर्चा का गठन किया गया। जिसमें ज्ञान रंजन मिश्र को अध्यक्ष, अभिषेक मेहता को सचिव, मो. रेयाज अंसारी को कोषाध्यक्ष, रविंद्र गुप्ता को मीडिया प्रभारी, अजीज अंसारी, इलहाद अंसारी को संगठन सचिव तथा सुरेंद्र गोस्वामी, राजेंद्र चौधरी, अनिल चौधरी, मंसरेश यादव, मुन्ना राम, अनीश अंसारी, बिपुल तिवारी, श्रीकांत चंद्रवंशी, मोहसिन रजा को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

फोटो : नवनियुक्त पदाधिकारी व अन्य

सभी नवनियुक्त पदाधिकारियां को संगठन को मजबूत करने, प्रत्येक बूथ पर 10 सक्रिय युवाओं को जोड़ने, युवाओं के बीच खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने आदि की जिम्मेवारी दी गई। बैठक में मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिला सचिव मनोज ठाकुर, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह छोटू, शरीफ अंसारी, अतहर अली अंसारी, दशरथ प्रसाद, राजेश बैठा, सुड्डू, फुजैल अहमद आदि लोग उपस्थित थे।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed