---Advertisement---

सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति राधिका मैदान सिल्ली की नई कमिटी का गठन, रमण कुमार साहू बने अध्यक्ष

On: February 23, 2026 8:52 PM
---Advertisement---

सिल्ली :- सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति राधिका मैदान सिल्ली की एक आवश्यक बैठक रविवार को रमन कुमार साहू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2025 का आय-व्यय दिखाया गया और सर्वसम्मति से नई कमिटी का गठन किया गया।

नई कमिटी में रमण कुमार साहू को अध्यक्ष, सुखेंदु सेन गुप्ता, भागवत सोनार, प्रदीप विश्वकर्मा और मनोज रजक को उपाध्यक्ष बनाया गया है। भरत मुंडा, भादुड़ी गोराई, सुधीर साहू, नागेंद्र नाथ गोस्वामी, और सुरेश मुंडा को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दुर्गा प्रसाद अग्रवाल को सचिव, ऋषिकेष सोनार और नरोत्तम गोराई को उपसचिव बनाया गया है। कार्तिक चंद्र गोराई कोषाध्यक्ष और जगदीश चन्द्र गोराई और कांचन सोनार सह कोषाध्यक्ष होंगे। सोसाइटी कमिटी में रमण कुमार साहू, दुर्गा प्रसाद अग्रवाल, और ऋषिकेष सोनार शामिल हैं।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नई कमिटी को बधाई दी और दुर्गोत्सव के सफल आयोजन के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

धनबाद में सड़क हादसा: ड्यूटी ज्वाइन करने जा रही महिला ASI की मौत, पति घायल

रामगढ़: अवैध संबंध, जान से मारने की धमकी…, पूर्व जिप अध्यक्ष शांति सोरेन ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री को पत्र लिख की कार्रवाई की मांग

झारखंड पैडमैन के नाम से विख्यात तरुण कुमार को एक और अवार्ड,नई दिल्ली में सोशियो फेयर अवार्ड से सम्मानित

सरायकेला में ACB की बड़ी कार्रवाई: डीसी की बैठक के बीच रिश्वत लेने निकला, रंगे हाथ धरा गया भू-अर्जन विभाग का बड़ा बाबू, दलाल भी गिरफ्तार

असम वि०स० चुनाव:झारखंड मुक्ति मोर्चा ने फैसला बदला, 21 सीटों पर प्रत्याशी घोषित, देखें कौन-कौन

प०बंगाल:रामनवमी व चुनाव पूर्व कथित जिहादी, नंदीग्राम में राम की प्रतिमा का सिर काट ले गए,शुवेंदु अधिकारी बोले!