खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

श्री श्री जगन्नाथ मंदिर जनसेवा ट्रस्ट का गठन,नवगठित कमेटी का मंदिर परिसर में हुआ सम्मान

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर.खासमहल स्थित श्री श्री जगन्नाथ मंदिर में शनिवार को श्रद्धा,भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला.मंदिर के धार्मिक,सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों को और अधिक संगठित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से”श्री श्री जगन्नाथ मंदिर जनसेवा ट्रस्ट” के गठन एवं विधिवत पंजीकरण के उपरांत नवगठित कार्य कारिणी का मंदिर परिसर में भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया.

मंदिर के प्रधान पुजारी अभिमन्यु पाणिग्रही ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी पदाधिकारियों को विधि वत पूजा-अर्चना कराई तथा भगवान श्री जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त कराया.इसके पश्चात नवगठित कमेटी के सद स्यों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया.ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी में दिलीप करुया को अध्यक्ष,महेश कड़िया को उपाध्यक्ष, मुनमुन चक्रवर्ती को सचिव,जुगल चंद्र दास को सह सचिव, जीडी महतो को कोषाध्यक्ष तथा दुर्गा प्रसाद मिश्रा को सह कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया.इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिलीप करुया ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की कृपा से गठित यह ट्रस्ट मंदिर की धार्मिक परंपराओं के संरक्षण,विभिन्न धार्मिक आयोजनों के सफल संचालन,समाजसेवा तथा जनक ल्याण के कार्यों को समर्पित भाव से आगे बढ़ाएगा.साथ ही समाज के सभी वर्गों को जोड़कर सेवा एवं संस्कार की भावना को सशक्त करने का प्रयास किया जाएगा.ट्रस्ट के गठन एवं पंजीकरण से मंदिर समिति के सदस्यों,श्रद्धालु ओं एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा गया.सभी ने भगवान श्री जगन्नाथ से प्रार्थना की कि नवगठित ट्रस्ट धर्म, सेवा और जनकल्याण के मार्ग पर निरंतर अग्रसर होकर समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।