खासम ख़ासझारखंडसरायकेला

पूर्व सीएम चंपई ने किया नॉमिनेशन बोले भाजपा की लहर बनेगी सरकार

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर : पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने शुक्रवार को सरायकेला सीट से नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोल्हान क्षेत्र और पूरे झारखंड में भाजपा की लहर है।मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करना पार्टी का काम है. यह कोई बड़ी बात नहीं है. इस बार झारखंड में भाजपा ही सरकार बनायेगी।


पर्चा दाखिल करने से पहले उन्होंने अपने माता-पिता की तस्वीर को नमन किया. इसके बाद चंपाई सोरेन जिलिंगगोड़ा गांव गये और वहां जाहेरथान में माथा टेका. जाहेरथान और गोंसाडे में पूजा-अर्चना करने के बाद नामांकन दाखिल करने के लिए प्रस्थान किया।


नामांकन के समय चंपई के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंह देव, आदित्यपुर नगर निगम के निवर्तमान मेयर विनोद श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री आप्त सचिव रहे गुरु प्रसाद महतो, पितोवास प्रधान मौजूद रहे।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।