राष्ट्रिय

पूर्व सीएम रमन सिंह ने बीजेपी उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, चुने गए विधानसभा अध्यक्ष

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता

छत्तीसगढ़:- पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह पत्र भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाम से जारी किया है। रविवार को ही डॉ रमन सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल किया। जिसके बाद डॉ रमन सिंह को पक्ष और विपक्ष के सहमति से विधानसभा अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर डॉ रमन सिंह ने पक्ष और विपक्ष के सभी सदस्यों का आभार जताया।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।