---Advertisement---

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में ली आखिरी सांस

On: August 4, 2025 10:41 AM
---Advertisement---

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन का आज सोमवार सुबह गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया। 81 वर्षीय सोरेन लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शिबू सोरेन को जून के आखिरी सप्ताह में किडनी संबंधी समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 3 बार सीएम रह चुके हैं और अलग झारखंड राज्य के गठन में उनका बहुत बड़ा योगदान था।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिता के निधन की जानकारी एक्स पर दी।

पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का आज सुबह 8:48 पर निधन हो गया। वह गंगाराम अस्पताल में नेफ्रोद डिपार्टमेंट में एडमिट थे। उन्हें किडनी की समस्या के अलावा शरीर में और भी कुछ परेशानियां थी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now