---Advertisement---

पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा का सीएम हेमंत सोरेन ने जाना हाल, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

On: July 23, 2025 8:31 AM
---Advertisement---

रांची: खूंटी से पूर्व सांसद और लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष सह बीजेपी वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें रांची स्थित मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्हें पिछले कई दिनों से सांस लेने में तकलीफ हो रही थीं। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। साथ ही ब्लड का नमूना लेने के साथ कुछ अन्य जरूरी टेस्ट किये गये हैं। बुधवार सुबह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अस्पताल पहुंचकर कड़िया मुंडा के स्वास्थ्य का हाल जाना। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से कड़िया मुंडा के स्वास्थ्य की जानकारी ली और मरांग बुरू से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

इधर, डॉक्टर विजय मिश्रा की देखरेख में मेडिकल टीम पूर्व सांसद और लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा की हालत पर नजर रख रही है। मेडिका अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्व सांसद कड़िया मुंडा की स्थिति फिलहाल स्थित है, जिसके बाद उन्हें कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

रांची में हथियारबंद अपराधियों का तांडव, बंदूक दिखाकर दो पेट्रोल पंप से लूटे 2 लाख रुपए

रांची: पोस्ट ऑफिस से खतरनाक ड्रग्स बरामद, नीदरलैंड से मंगाई गई LSD; आरोपियों ने पुलिस रिमांड में उगले राज

रांची: चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों की एंट्री पर 3 दिन रोक; कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन

रांची: नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत के दोषी ट्यूशन टीचर को 5 साल की जेल, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

रांची: हथियारबंद बेखौफ बदमाशों ने पेट्रोल पंप में की लूटपाट, सीसीटीवी में कैद