---Advertisement---

पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने एक नोट- एक वोट मुहिम की शुरुआत की

On: October 19, 2024 2:45 PM
---Advertisement---

गढ़वा: पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने अपने निवास स्थान से एक नोट- एक वोट मुहिम की शुरुआत की। कलश लेकर गिरिनाथ के समर्पित कार्यकर्ता 3 लाख जनता के बीच में जाएंगे और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपने पक्ष में जनता को गोलबंद करेंगे।


वहीं पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह पिछले कई महीनों से भ्रष्टाचार के खिलाफ परिवर्तन यात्रा निकाल कर गांव-गांव तक पहुंच रहे हैं। इस मौके पर गिरिनाथ सिंह ने कहा कि जिस तरह से मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम की शुरुआत की थी
आज सफल होता दिख रहा है।


वहीं पर बिना नाम लिए वर्तमान मंत्री मिथिलेश ठाकुर पर कटाक्ष भी किया। जिस तरह से जनता भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम में शामिल हुई है इसके लिए मैं गढ़वा के देवतुल्य जनता को धन्यवाद दे रहा हूं। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता परिवर्तन कर गढ़वा में इतिहास रचने वाली है। मौके पर विभिन्न प्रखंडों से आए सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

एल.के. पब्लिक मंझिआँव में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी एवं परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न

श्री रुद्र महायज्ञ के समापन के पश्चात जागृति युवा क्लब ने किया सम्मान समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन, प्रधान संयोजक राकेश पाल ने जताया आभार।

मझिआंव में शिक्षा की नई अलख: आर.के. पब्लिक स्कूल को मिली सीनियर सेकेंडरी संबद्धता, मेधावी छात्रों के लिए 100% तक छात्रवृत्ति की घोषणा

बंशीधर नगर गोली कांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग के चक्कर में घटना को दिया अंजाम

गढ़वा में सड़क हादसा: बाल-बाल बचे विधायक अनंत प्रताप देव, एयरबैग खुलने से टली अनहोनी

श्री बंशीधर नगर में दिनदहाड़े दुकानदार को मारी गोली, हालत गंभीर