श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) :– हजारीबाग की पूर्व विधायक सह समाजवादी नेता रानी डे का 85 वर्ष की आयु में रांची के मोराबादी स्थित उनके आवास स्थान न्यू एरिया में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रही थी। रांची का अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर सुनकर राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। वही उनके निधन की खबर सुनकर भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व मंत्री सह भाजपा प्रदेश का समिति सदस्य रामचंद्र केसरी ने गहरी संवेदना व्यक्ति की है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि रानी डे 1977 के चुनाव में जनता पार्टी से विधायक निर्वाचित हुए थी। अपने राजनीतिक सफर में रानी डे डॉ राम मनोहर लोहिया, कर्पूरी ठाकुर, जयप्रकाश नारायण, रामविलास पासवान, चौधरी चरण सिंह सहित अन्य प्रमुख सोशलिस्ट नेताओं से जुड़ी रही थी और उनके साथ मिलकर काफी काम किया था। उन्होंने कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया के आदर्श पर चलते हुए अपने क्षेत्र में संघर्षत रहती थी और कर्पूरी ठाकुर जी से अपना राजनीतिक कार्य संघर्ष के बल पर करती थी। वे 1974 के आंदोलन की सिपाही रही थी। रानी डे जैसे जननेता का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। पूर्व मंत्री श्री केसरी ने ईश्वर से उनके मृत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहने का अदम्य साहस प्रदान करने की कामना भी की।