खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

पूर्व विधायक कुणाल सारंगी सीएम चंपई से मिलकर,कई जन समस्याएं उठाई

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर: पूर्व विधायक कुणाल सारंगी पूर्वी सिंहभूम जिले के जन समस्याओं को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के आवास पहुंचे। उनसे मुलाकात कर उनके समक्ष कई जन समस्याएं उठाई और उनके समाधान की दिशा में पहल की मांग की।

मांगे इस प्रकार है

आपकी स्वागत योग्य घोषणा के अनुरूप पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी प्रखंडो मे स्कूल ऑफ एक्सीलेंस जल्द खोली जाएँ।

चाकुलिया प्रखंड में हाथियों द्वारा जान माल के नुकसान की घटनाएँ लगातार जारी है। विभागीय पदाधिकारी पूरी तरह से नाकाम है। राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर की पेशेवर एजेंसियों की मदद लेकर राज्य स्तरीय टीम बनवाकर स्थायी समाधान निकलवाया जाय।

बहरागोडा प्रखंड के मोटेल चौक से भालुकखुलिया तथा मोहनपुर से कैमी तक की सडक मरम्मत के काम अविलंब शुरू करवाया जाए।

चाकुलिया बडामारा रेल लाईन के लिए आवश्यक लेंड व फॉरेस्ट क्लियरेस की प्रक्रिया जल्द पूरी करवाई जाए।

घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में डाईलिसिस की मशीने आकर पडी हुई है लेकिन डाईलिसिस नहीं हो रहा है। एक बच्चा रोग के विशेषज्ञ चिकित्सक का पदस्थापन तुरंत हो।

घाटशिला कॉलेज मे बीएड की पढाई शुरू हो।

बागबेडा घाघीडीह वृहत पेय जल योजना का काम युद्ध स्तर पर पूरा करवाया जाए।

बोडाम प्रखंड के बोडाम से धबनी होते हुए बडतल तक की जर्जर सडक की मरम्मत का काम जल्द शुरी करवाया जाए। वहाँ के स्वास्थ्य केंद्रो मे चिकित्सकों की भारी कमी है। उसे शीघ्र दूर किया जाए।

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि सभी विषयों पर विभागीय सचिवों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित करेंगे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।