झारखंड

सत्येंद्र नाथ तिवारी ने महिलाओं के प्रति अमर्यादित एवं अशोभनीय भाषा का किया है प्रयोग,किया जाए भाजपा से निष्कासित – शांति देवी

गढ़वा : गढ़वा जिले की जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी की अध्यक्षता में शहर के पद्मावती होटल में करीब आधा दर्जन पंचायती राज व्यवस्था से चुने हुए महिला जनप्रतिनिधि पत्रकार वार्ता आयोजित करते हुए पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर हमला बोला है।

महिला जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी द्वारा महिलाओं के प्रति अमर्यादित एवं अशोकनिया भाषा का प्रयोग किया गया है जो क्षम्य नहीं है उनके द्वारा निजी स्वार्थवश महिलाओं के विरुद्ध आमर्यादित टिप्पणी करते हुए उन्हें अपमानित किए जाने का कार्य किया गया है, महिला जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह अपमान सिर्फ गढ़वा की ही महिलाओ की नही पूरे देश भर की महिलाओं का अपमान है ꫰ केंद्र सरकार द्वारा महिला आरक्षण बिल लाया जा रहा है और वही उनके नेता द्वारा महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी किया जा रहा है, जो भारतीय जनता पार्टी के दोहरे चरित्र को उजागर करता है ꫰महिलाओं का अपमान किए जाने की विरोध में गढ़वा जिला पलामू प्रमंडल ही नहीं पूरे झारखंड राज्य के महिलाओं की आवाज भाजपा प्रदेश कार्यालय के सामने गूंजेगी लोगों ने कहा कि पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी को पार्टी से निष्कासित किया जाए अन्यथा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के गढ़वा आगमन पर जिले की महिलाएं उनका विरोध करेंगी ,लोगों ने कहा कि जिस तरह से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है वह पूर्व विधायक की घटिया सोच एवं मानसिकता को उजागर करता है ꫰

इस मौके पर भवनाथपुर जिला परिषद सदस्य रजनी कुमारी, बरडीहा जिला परिषद सदस्य अर्चना प्रकाश, कांडी जिला परिषद सदस्य नेहा कुमारी, गढ़वा प्रखंड प्रमुख विमला देवी, रंका दक्षिणी जिला परिषद सदस्य प्रमिला देवी, मेराल प्रमुख दीपमाला देवी, सगमा जिला परिषद सदस्य अंजू यादव उपस्थित थे।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।