---Advertisement---

रेप केस में प्रज्वल रेवन्ना दोषी करार, कोर्ट में फूट-फूटकर रोए पूर्व सांसद

On: August 1, 2025 2:04 PM
---Advertisement---

बेंगलुरु: JD(S) के नेता और कर्नाटक के हासन लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को बड़ा झटका लगा है। महिलाओं के साथ यौन शोषण और बलात्कार के मामले में उन्हें दोषी करार दिया गया है‌‌। जब कोर्ट ने अपना ‌फैसला सुनाया, तो वो खुद को रोक नहीं पाए और कोर्ट में ही फूट-फूटकर रोने लगे। प्रज्जवल रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न के कई मामले दर्ज हैं। इसके साथ ही उनपर आरोप है कि उन्होंने कई महिलाओं से रेप किया है। प्रज्वल रेवन्ना पर लगे आरोपों की वजह से जेडीएस ने उन्हें पार्टी से निलंबित भी कर दिया था।

पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर उनके घर में काम करने वाली महिला ने यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अलावा बेंगलुरु में कई सार्वजनिक स्थलों से पेन ड्राइव बरामद हुईं, जिनमें कथित तौर पर 3,000 से 5,000 वीडियो मौजूद हैं। इन वीडियो में प्रज्वल को महिलाओं के साथ यौन शोषण करते हुए दिखाया गया है और इनमें पीड़ित महिलाओं के चेहरे भी स्पष्ट रूप से नजर आ रहे हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद