---Advertisement---

जेल में हो गई पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या? मिलने गई बहनों को घसीट कर भगाया

On: November 26, 2025 6:13 PM
---Advertisement---

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई प्रमुख इमरान खान की सुरक्षा और सेहत को लेकर पूरे देश में तनाव और भ्रम की स्थिति बन गई है। 2023 से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद खान के बारे में अफगानिस्तान की कई मीडिया संस्थाओं ने बुधवार को दावा किया कि उनकी जेल में हत्या कर दी गई है। इसके बाद पाकिस्तान में हालात अचानक गर्म हो गए और सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक नाराज़गी फूट पड़ी। हालांकि, पाकिस्तान सरकार या सेना की ओर से इस दावे पर कोई पुष्टि नहीं की गई है। झारखंड वार्ता भी इस खबर की पुष्ट नहीं करता।


जेल के बाहर हलचल, बहनों को घसीटकर भगाया गया

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात इमरान खान की बहनों, अलीमा खान, डॉ. उजमा खान और नोरीन खान को जबरन जेल गेट से दूर ले जाया गया। आरोप है कि पंजाब पुलिस ने तीनों के साथ धक्का-मुक्की की और 71 वर्षीय नोरीन खान को बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा गया। बहनों ने पुलिस महानिरीक्षक उस्मान अनवर को पत्र लिखकर इसे निर्दयता की पराकाष्ठा बताया और कहा कि जबरन कार्रवाई के दौरान स्ट्रीटलाइटें बंद कर दी गईं, ताकि पुलिस अंधेरे का फायदा उठाकर बल प्रयोग कर सके।

पीटीआई नेताओं और खान की बहनों ने जेल के पास फैक्ट्री नाका क्षेत्र में धरना भी दिया, लेकिन उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं मिली। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से परिवारजन इमरान खान से मुलाकात नहीं कर पाए हैं; आखिरी मुलाकात 30 अक्टूबर 2024 को हुई थी।

सरकार का दावा- सब अफवाहें, लेकिन मुलाकात पर रोक क्यों?

पाकिस्तान सरकार और सेना ने इमरान खान की हत्या की खबरों को मनगढ़ंत बताया है। सरकार का कहना है कि यह दुष्प्रचार है और इमरान खान सुरक्षित हैं। हालांकि, मुलाकातों पर सख्त प्रतिबंध के कारण PTI समर्थकों और आम लोगों के बीच शक और गुस्सा बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर हजारों लोग शहबाज शरीफ सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।

हजारों समर्थक जेल के बाहर जमा, सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ी

अफगान मीडिया की रिपोर्ट सामने आते ही PTI के हजारों समर्थक अदियाला जेल के बाहर जमा हो गए। लोगों की एक ही मांग है, अगर इमरान खान जिंदा हैं तो परिवार और वकीलों को मिलने दिया जाए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जेल परिसर के बाहर भारी मात्रा में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है।

मुलाकात बंद होने से गहरा रहा संदेह

अक्टूबर 2024 के बाद से न तो परिवार, न वकील, न ही पार्टी के किसी नेता को इमरान खान से मिलने दिया गया है। इसी वजह से उनकी सेहत, सुरक्षा और अब जिंदा होने तक पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।


पीटीआई का दावा है कि सरकार और सेना इमरान खान को प्रताड़ित कर रही है, वहीं सरकार इन आरोपों को आधारहीन बताती है। लेकिन लगातार बढ़ती बंदिशों और गोपनीयता से अफवाहों को और बल मिल रहा है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद