हजारीबाग

हजारीबाग: रामनवमी महासमिति के पूर्व अध्यक्ष मनजीत यादव की गोली मारकर हत्या, लोगों में रोष

ख़बर को शेयर करें

हजारीबाग: रामनवमी महासमिति के पूर्व अध्यक्ष मनजीत यादव की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी है। उन्हें उनके घर के बाहर ही गोली मारी गई है। इस मर्डर के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। इलाके के लोगों में रोष है। जानकारी के अनुसार अपराधियों ने मनजीत यादव पर चार गोलियां चलाई।

मनजीत के परिजनों ने बताया कि आज सुबह करीब 7:50 बजे घर के बाहर कुछ बाइक सवार युवक आए और अचानक सामने से गोलियां चली। आशंका जताई जा रही है कि शूटरों से गोली चलवाई गई है। आनन-फानन में मनजीत यादव को आरोग्यम अस्पताल ले जाया गया। जहां अस्पताल में उनकी मौत हो गई है। वहीं अस्पताल के बाहर भारी संख्या में उनके समर्थक जुटे हैं।  पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए वज्र वाहन भी बुला लिया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।