रांची:- राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यालय में आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री बीपी सिंह जी के स्मृति दिवस पर उनकी तस्वीर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता व अन्य पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री बीपी सिंह जी आजाद भारत में सबसे बड़े ओबीसी समुदाय के हितैषी साबित हुए हैं। उनके एक कलम चलने से देश के करोड़ों ओबीसी समुदाय के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन आई है। क्लास वन से क्लास 4 तक सरकारी नौकरियों में 27% आरक्षण दिलाने का काम उन्होंने 1990 में किया था। जिसका परिणाम है आज जगह-जगह पर ओबीसी समुदाय के अधिकारी,पदाधिकारी कर्मचारी दिख रहे हैं।
मंडल कमीशन की सिफारिश को लागू कर अमर हो गए बीपी सिंह जी – राजेश गुप्ता
जब मंडल कमीशन ने भारत भ्रमण कर क्लास वन के अधिकारी की खोज की तो उस समय नहीं मिले थे लेकिन आज स्थिति बदली हुई है। श्री गुप्ता ने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री बीपी सिंह जी 1990 में मंडल कमीशन की सिफारिश को लागू कर अमर हो गए।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अखिल भारतीय चंद्रवंशी महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार चंद्रवंशी आकाश प्राप्त एसडीओ प्रदीप कुमार, आनंद कुमार, राम लखन साहू, अभय प्रसाद, संतोष शर्मा,इंद्रदेव ठाकुर,जगदीश साहू जगदीश ठाकुर आदि ने उनके तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।