---Advertisement---

संस्थापक दिवस: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अनूठी पहल,जे एन टाटा की प्रतिमा का अनावरण,10000 दीपों से श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर

On: March 3, 2026 7:46 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्थापक दिवस थर्ड मार्च को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन करने जा रहा है इसके अलावा जेएन टाटा साहब के प्रतिमा का अनावरण भी होगा।साथ ही टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन संस्थापक दिवस को यादगार बनाने के लिए अनूठी पहल की है। यूनियन के द्वारा पूरे कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्रों में दस हजार से अधिक दीप बांटे गए हैं। लोगों से अपील की गई है कि सभी लोग थर्ड मार्च को टाटा साहब के जन्मदिन पर अपने – अपने घरों पर दीप लगाएं। ताकि हम सब उन्हें अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें।

इस मौके पर होने वाले तमाम कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के गोपेश्वर हॉल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगंतुक अतिथियों के स्वागत, रक्तदाताओं के सुविधाओं, भोजन, पार्किंग आदि के प्रबंध पर गहन विचार – विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि सभी लोग अपने – अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करें ताकि यह वृहद आयोजन सफल हो। उन्होंने तैयारियों के समीक्षा के उपरांत बारी – बारी से सबों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि हमारे लिए रक्तदाता महत्वपूर्ण है। उनके सुविधाओं का पूरा ख्याल रखना है‌।
अन्यअध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि थर्ड मार्च का दिन महत्वपूर्ण है। सबों को मिलकर रक्तदान शिविर को सफल बनाना है। बैठक में तमाम ऑफिस वेयरर, कमेटी मेंबर, आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद थे। बैठक का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन एमके सिंह ने किया।
यूनियन की अनूठी पहल , टाटा साहब को दस हजार दीप जलाकर श्रद्धांजलि देने की अनूठी पहल की गई है।
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन संस्थापक दिवस को यादगार बनाने के लिए अनूठी पहल की है। यूनियन के द्वारा पूरे कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्रों में दस हजार से अधिक दीप बांटे गए हैं। लोगों से अपील की गई है कि सभी लोग थर्ड मार्च को टाटा साहब के जन्मदिन पर अपने – अपने घरों पर दीप लगाएं। ताकि हम सब उन्हें अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें।रक्तदान के लिए रक्तदाताओं में है जबर्दस्त उत्साहसंस्थापक दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में हिस्सा लेने के लिए अब तक 4 हजार से अधिक रक्तदाताओं ने नामांकन कराया है । महामंत्री आरके सिंह ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि आगंतुक रक्तदाताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। शिविर में सुविधाओं का पूरा प्रबंध किया गया है। शिविर में आगंतुक रक्तदाताओं के सुविधा का पूरा ख्याल रखा गया है। यहां सुविधाओं से लैस कुल 44 बेड लगाए गए हैं। जिसमें 4 रनिंग बेड है। पारा मेडिकल टीम, जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक की टीम सोमवार से ही तैयारियों में जुटी है। शिविर प्रातः 6 बजे से शुरू होगा। रजिस्ट्रेशन, हिमोग्लोबिन टेस्ट तथा रक्तदान आदि के लिए उत्तम प्रबंध, जलपान, भोजन आदि की व्यवस्था का अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह संयुक्त रूप से टीम के साथ जायजा लिये तथा जहां कहीं कमी नजर आया सबों को निर्देशित किये।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची में जंगली हाथी ने मचाया तांडव, युवक को कुचलकर मार डाला; महिला समेत 2 घायल

झारखंड के उद्योग धंधों मजदूरों के दिन बहुरेंगे,सीएम हेमंत और टाटा ग्रुप चेयरमैन आमने-सामने बैठे,11000 करोड़ निवेश को हरी झंडी

रांची:नशे में धूत युवक हाथी के पास जाकर देने लगा चैलेंज और दर्दनाक मौत

यूपी:यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर गंभीर हमला करने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़,1 लाख का इनामी जिशान ढेर

ईरान पर अमेरिकी और इजरायली हमला: गृह मंत्रालय ने राज्यों के सुरक्षा एजेंसियों को किया अलर्ट

9 वर्षों से लंबित जेटेट परीक्षा को लेकर हजारीबाग जिला छात्र युवा अधिकार संघ का राज्य स्तरीय आंदोलन की तैयारी शुरू