---Advertisement---

बिहार: पत्रकार विमल यादव हत्याकांड में चार गिरफ्तार

On: August 19, 2023 5:11 AM
---Advertisement---

बिहार: अररिया रानीगंज में पत्रकार विमल यादव के घर में घुसकर उन्हें गोली मारकर मौत की नींद सुला देने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।मामले में बिहार पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को वारदात के 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में भरगामा थाना क्षेत्र के बिपिन यादव, रानीगंज थाना क्षेत्र के बेलसरा गांव के भवेश यादव, आशीष यादव और कोशकापुर पंचायत के वार्ड संख्या एक के उमेश यादव शामिल हैं। सभी अभियुक्तों को अलग अलग जगहों से देर रात को गिरफ्तार किया गया है।मामले की पुष्टि कौशल कुमार ने करते हुए बताया कि विस्तृत जानकारी एसपी प्रेस वार्ता में देंगे।

बता दें कि पत्रकार की हत्या मामले में मृतक विमल कुमार के पिता के बयान पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं आज दोपहर में मृतक पत्रकार के घर पर उनके परिजनों से मिलने व सांत्वना देने विपक्ष के नेता विजय सिन्हा व जाप सुप्रीमो पप्पू यादव पहुंच रहे है। विपक्ष के नेता के आगमन पर बेलसरा गांव को पुलिस छांवनी में तब्दील कर दिया गया है।

पत्रकार विमल यादव की हत्या से सभी वर्गों के लोगों में आक्रोश है। इस हत्याकांड के विरोध में पटना में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन भी सड़क पर उतरा। और पत्रकारों के सुरक्षा और आरोपियों की मांग की। पत्रकारों ने साथ ही नीतीश की सरकार सरकार से पत्रकारों की सुरक्षा गारंटी मांगी है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

एसआईआर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनाने की आवश्यकता : राहुल बल

झारखंड सरकार की इंटर्नशिप योजना के तहत वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बागबेड़ा के नवाचारों का किया अध्ययन

जेन-जी और छोटे शहरों के ग्राहकों ने बदली फूड कॉमर्स की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की फूड कैटेगरी 50 प्रतिशत बढ़ी

वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी नई निसान टेक्टॉन की झलक: सबसे अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही है नई एसयूवी

समाजसेवी स्व० केदार महतो को 18 वीं पुण्यतिथि पर जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने दी श्रद्धांजलि

मझिआंव पुलिस ने पशु क्रूरता व गोवंश संरक्षण अधिनियम के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा