

रांची: रांची रेल सुरक्षा बल ने ट्रेनों में नशा खिलाकर यात्रियों से लूटपाट करने वाले नशा खुरानी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। रेल सुरक्षा बल ने इस गिरोह के चार सदस्यों को धर दबोचा।
सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए युवा के बंगाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इन्होंने पहले भी नवंबर और दिसंबर में चार यात्रियों को नशा खिलाकर इनका सामान लूट लिया था।
इधर रांची रेल सुरक्षा बल ने यात्रियों से अपील की है कि यदि आप ट्रेन में सफर करते हैं या सफर करने की योजना बना रहे हैं तो आपको ऐसे गिरोहों से सतर्क रहना होगा। इस गैंग के लोग खाने-पीने की चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर लूट लेते हैं। किसी भी अपरिचित और अनजान से मिले पदार्थ न खाएं।
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 18, 2026
Akash Lohra
October 18, 2026




