---Advertisement---

कलबुर्गी: शराब छुड़ाने की दवा खाने से चार लोगों की मौत, इलाके में हड़कंप

On: August 7, 2025 10:19 PM
---Advertisement---

कलबुर्गी: कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में शराब की लत छुड़ाने के लिए दी गई हर्बल दवा खाने से चार लोगों की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर है। यह घटना सेदम तालुका के इमदापुर गांव में हुई। मृतकों में लक्ष्मी (45), गणेश राठौड़ (30), नागेश गडगु (25) और मनोहर चव्हाण शामिल हैं। गंभीर रूप से बीमार निंगेश का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले में फकीरप्पा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और पूछताछ जारी है। पीड़ित परिवारों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया, जिससे लोगों में दहशत और चिंता का माहौल बन गया।

गौरतलब है कि इमादापुर गांव में फकीरप्पा नामक व्यक्ति द्वारा सयप्पा मुत्या के नाम पर शराब की लत छुड़ाने के लिए दी गई हर्बल दवा से चार लोगों की मौत हो गई। दवा लेने के तुरंत बाद वे बीमार पड़ गए और इलाज न मिलने पर उनकी मौत हो गई। सेदम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि फकीरप्पा पिछले 5 वर्षों से हर्बल दवाएं दे रहे थे, जिन्हें कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र से लोग लेने आते थे। पूर्व विधायक राजकुमार पाटिल ने मृतकों के परिवारों को ₹25 लाख मुआवजे की मांग की है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के जोनल PNM बैठक में कर्मचारियों के कई महत्वपूर्ण मांगों पर बनी सहमति

MP: हाई प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मिस्ट्री मामले में सरेंडर करने पहुंचे पति समर्थ को भोपाल पुलिस ने हिरासत में लिया

बार बार नीट पेपर लीक होना नेशनल डिजास्टर के समान और मोदी सरकार की विफलता का स्मारक के रूप में: अवधेश सिंह

पूर्वी सिंहभूम जिला सेवादल कांग्रेस कमेटी का गठन, देखें कौन कहां

श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री रामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ एवं राम कथा का दूसरा दिन संपन्न

झारखंड:प्रदेश में ध्वस्त बिजली व्यवस्था पर पूर्व सीएम रघुवर का सीएम हेमंत को पत्र बोले!