---Advertisement---

पश्चिमी सिंहभूम जिले में चौथी हत्या, मची सनसनी, नक्सलियों पर संदेह!

On: August 23, 2023 6:59 AM
---Advertisement---

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले में कथित रूप से नक्सली बताकर ग्रामीणों की हत्या का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार तीन हत्या के बाद एक और शव मिलने से ग्रामीणों में ख्वाब का माहौल कायम हो गया है। ग्रामीण दहशत में है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह गोइलकेरा थाना क्षेत्र में ही बिला गांव चौक से बुरुदुईया मार्ग पर ग्रामीणों ने एक शव देखा तो सनसनी मच गई। आनन फानन में ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को सूचित किया गया। मृतक को पत्थरों से कुछ कर मारे जाने की खबर आ रही है। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

गौरतलब हो कि कथित रूप से पुलिस मुखबिर बताकर नक्सलियों के द्वारा अब तक तीन लोगों को मौत के घाट उतारा जा चुका है यह चौथा नंबर है। एक मौत में तो नक्सलियों के द्वारा पर्चा छोड़े जाने की भी खबर है। जबकि अन्य मौतों के सिलसिले में नक्सली हत्या की पुष्टि आधिकारिक रूप से नहीं किए जाने की खबर है लेकिन जिले में चर्चा है कि नक्सली पुलिस मुखबिर बताकर लोगों को ठिकाने लगा रहे हैं। मामले की पुलिस जांच कर रही है। लगातार चौथी हत्या के मामले को सुलझाने में पुलिस लगी हुई है मृतक की पहचान का प्रयास जारी है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन पर शोक की लहर,सीएम हेमंत,गवर्नर संतोष कुमार गंगवार समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

खेलो इंडिया प्रतियोगिता में एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर थाना प्रभारी ने किया सम्मानित

झारखंड:ट्रिपल मर्डर कांड के बाद एक और सनसनी खेज कांड,बेटे ने पिता को काटा,शव…!

विभिन्न क्षेत्रों में बिजली से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग,जिप पूर्णिमा मलिक ने विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन

‘कॉफी विद एसडीएम’ में नर्सिंग कर्मियों से संवाद, समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसा

चाईबासा:नरेंद्र मोदी विकास मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार विद्यार्थी ने संगठन विस्तार एवं राष्ट्र निर्माण पर दिया जोर