---Advertisement---

महिलाओं के लिए झारखंड के सभी पर्यटन स्थलों पर आज निःशुल्क प्रवेश

On: March 8, 2025 2:30 AM
---Advertisement---

रांची: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, झारखंड पर्यटन विभाग राज्य की महिलाओं के सम्मान में एक विशेष पहल की है इसके तहत इस वर्ष, 8 मार्च को राज्य के सभी पर्यटन स्थलों, पार्कों, झरनों और विशेष रूप से पतरातू लेक ‘पार्क’ में महिलाओं के लिए प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क रहेगा।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन और पर्यटन मंत्री श्री सुदिव्य कुमार के विज़न को लेकर पहल करते हुए झारखंड पर्यटन विभाग की यह पहल महिलाओं को प्रोत्साहित करती है कि वे अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय निकालकर राज्य के मनोरम पर्यटन स्थलों का भ्रमण करें और प्रकृति की गोद में शांति और ताजगी का अनुभव करें।

झारखंड पर्यटन विभाग राज्य के सभी पर्यटन स्थलों पर महिलाओं का स्वागत करता है और उन्हें एक सुखद और यादगार अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें