---Advertisement---

हिंडालको सी एस आर विभाग की ओर से नि:शुल्क चश्मा वितरण

On: March 4, 2025 3:42 AM
---Advertisement---

मुरी:- हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सी एस आर विभाग की ओर से ग्रामीणों को नि:शुल्क चश्मा का वितरण किया गया। बताते चले की पूर्व में 1 फरवरी को बिसरिया पंचायत में तथा 2 फरवरी को खेलगांव लगाम में नि:शुल्क नेत्र जांच का आयोजन शंकर नेत्रालय केचिकित्सकों द्वारा किया गया था जिसमें दृष्टि दोष पाए गए लोगों को हिंडाल्को के द्वारा विसरिया पंचायत में 191 लोगों को और खेलगांव लगाम में 187 लोगों को नि:शुल्क चश्मा का वितरण भरत सिंह के नेतृत्व में किया गया। हिंडालको के एचआर हेड अरुण राय ने बताया कि हिंडालको हमेशा समाज के प्रति जन कल्याणकारी कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है एवं समाज का उत्थान के लिए हमेशा कटिबद्ध है और भविष्य में भी समाज के प्रति हमेशा मदद करती रहेगी। वहीं सीएसआर हेड अनिल सिंह ने कहा कि समाज कल्याण हेतु हिंडालको समय-समय पर लोगों की समस्याओं का निराकरण हेतु हमेशा प्रयास करती रही है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

केरल कैथोलिक एसोसिएशन ने दिव्य ज्योति रिट्रीट सेंटर,सुंदरनगर में ज़ायरो मालाबार शैली में ‘गुड फ्राइडे’ की प्रार्थना सभाएँ आयोजित कीं

जमशेदपुर: संस्कार भारती के प्रथम अध्यक्ष डॉ० शैलेंद्र नाथ श्रीवास्तव की स्मृति में स्मरण सभा आयोजित

जमशेदपुर:बजबजाती सड़क का दंश झेल रहे हैं मानगो ब्रम्हा पथ निवासी

जमशेदपुर:आजादनगर में हथियार लहराने वाले दहशतगर्दो को पुलिस ने दबोचा, कराया पैदल मार्च

पलामू: पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, कुख्यात फैज खान को लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, मेहनत करें मुर्गी फकीर खाए अंडा,मौजूदा कमेटी पुराने कमेटी के कार्यों को बता रही अपना