---Advertisement---

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी: कृषि विभाग की फ्रेशर्स पार्टी छात्रों का मार्गदर्शन,अर्शमायल को मिस्टर और आर्ची को मिस फ्रेशर का ताज

On: November 7, 2023 11:32 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर :पोखारी स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के कृषि विभाग में सोमवार को यूनिवर्सिटी सभागार में फ्रेशर पार्टी एग्रो फ्रेंज़ी फिएस्टा 2023 का आयोजन किया गया.

इस समारोह में कई कार्यक्रम छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किये, लेकिन सबसे खास बात ये रही कि छात्रों ने छठ पूजा की थीम पर बेहतरीन प्रदर्शन किया.

समारोह विभाग के एचओडी डॉ वीके पांडेय और संकाय डॉ मधुमिता पांडे नवनामांकित छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया. साथ ही उन्हें यूनिवर्सिटी के कायदे-कानून की जानकारी देते हुए अनुशासन का पाठ पढ़ाया. इस क्रम में छात्र-छात्राओं को परीक्षा, क्लास आदि की जानकारी दी गई. समारोह में नवनामांकित छात्र-छात्राओं ने रैम्प पार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया.

अर्शमायल और आर्ची को क्रमशः मिस्टर और मिस फ्रेशर्स एग्रीकल्चर 2023 का ताज पहनाया गया. बता दें कि एनएसयू में कृषि विभाग 2021 से चल रहा है, जो जमशेदपुर में पहला है और यह 150 से अधिक छात्रों के साथ संचालित हो रहा है. यहां विभाग के पास छात्रों के लिए अच्छी तरह से सुसज्जित लैब और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं. यह कार्यक्रम एचओडी डॉ वीके पांडेय और संकाय डॉ मधुमिता पांडे, डॉ अनामिका दास और राजेश कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में छात्रों द्वारा आयोजित किया गया है.

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:नीट पेपर लीक प्रकरण में छात्रों के आत्महत्या पर भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों का जोरदार प्रदर्शन

जमशेदपुर:रंगदारी की खातिर कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर फायरिंग,आधा दर्जन अपराधी हथियार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े

जमशेदपुर:मानगो के पारडीह में एस्बेस्टस काट गल्ले दुकान से 50000 नकदी और सामानों की चोरी

जमशेदपुर:भाजपा परसुडीह मंडल की परिचय बैठक संपन्न,नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा का भव्य स्वागत

जमशेदपुर: एग्रीको हेल्थ अवेयरनेस संस्था के तत्वाधान में 13 मई से चल रहे समर कैंप में रेन डांस व बाथ टब डांस आयोजित

जमशेदपुर:टिनप्लेट पार्क में सात दिवसीय पतंजलि सर्व रोग निवारक शिविर का शुभारंभ