---Advertisement---

डिमना चौक से लेकर एमजीएम अस्पताल तक  रोजी-रोटी चला रहे दुकानदारों को बिना बसाये हटाना गलत: विकास सिंह

On: September 5, 2025 10:03 AM
---Advertisement---

विधायक और संसद को आगे आकर स्थाई व्यवस्था करवानी चाहिए: विकास सिंह
जमशेदपुर:जिला प्रशासन के द्वारा बलपूर्वक आज डिमना चौक से लेकर नए एमजीएम अस्पताल तक लगभग चार दशक से अपनी जीविका चला रहे सैकड़ो दुकानदारों को उजाड़ दिया गया । लगातार एक सप्ताह से लाउडस्पीकर के माध्यम से दुकानदारों को स्वयं हटने या उन्हीं से रुपया वसूल कर हटाने की चेतावनी दी जा रही थी आज अंतत: उन्हें उजाड़ दिया गया। भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने इस प्रक्रिया को एक ओर जहां जनहित के लिए प्रशासन के द्वारा उठाए गए कदम को सही बताते हुए कहा कि कोल्हान का सबसे बड़ा अस्पताल का निर्माण डिमना चौक के आगे हो गया है 24 घंटे एंबुलेंस के साथ-साथ भारी संख्या में लोगों का आवागमन अस्पताल में होता है सड़क सकरा और सिंगल लाइन होने के कारण अक्सर मरीजों एवं डॉक्टरों को जाम का सामना करना पड़ता है । इसलिए सड़क का चौड़ीकरण अवश्य होना चाहिए लेकिन विकास सिंह ने कहा कि जिस प्रकार बिष्टुपुर का गैरेज गांव, संजय मार्केट, शालिनी मार्केट और पुराना कोर्ट के समीप स्थित ओल्ड बुक स्टोर का बाजार बनाकर रोज कमाने खाने वाले को रोजी रोजगार उपलब्ध कराया गया है उसी तर्ज पर स्थानीय विधायक और सांसद को आगे आकर लगभग 40 वर्षों से अपने परिवार की जीविका चला रहे सैकड़ो दुकानदारों को स्थाई स्थान सरकार से दिलवा कर उन्हें बेरोजगार होने से बचाया जाना चाहिए था । लेकिन चुनावी वर्ष नहीं होने के कारण विधायक और सांसद इस मामले में पूरी तरह चुप्पी साधे रहे जिसका दुष्परिणाम यह हुआ कि आज सैकड़ो दुकानदार बिना बसायें उजाड़ दिए गए । विकास सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से भी निवेदन करते हुए ध्यान आकर्षण कराते हुए कहा की विस्थापन नीति के तहत डिमना चौक से लेकर नए एमजीएम अस्पताल तक उजाड़े गए दुकानदारों को स्थाई दुकान देते हुए रोजी रोजगार का साधन उपलब्ध कराया जाए ।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, वज्रपात की भी चेतावनी, जानें अपने जिले का हाल 

रांची: रेस्टोरेंट में अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, वेटर की मौत; गैंगस्टर प्रिंस खान ने दी थी धमकी

मुंह में जबरन डाली सिगरेट, विरोध करने पर साड़ी खींची; जमशेदपुर में महिला के साथ हैवानियत

गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, अब इतने दिन बाद मिलेगा दूसरा सिलेंडर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

झारखंड: मर गई इंसानियत? नहीं मिली एम्बुलेंस तो कूट के डिब्बे में ले जाना पड़ा मासूम बच्चे का शव, रुला देगी दर्द में डूबे पिता की बेबसी की कहानी