---Advertisement---

1 सितंबर से जेब पर असर डालेंगे कई बड़े बदलाव, जानिए किन नियमों का पड़ेगा सीधा असर

On: September 1, 2025 8:03 AM
---Advertisement---

नई दिल्ली: सितंबर 2025 की शुरुआत के साथ ही आम जनता की रोजमर्रा की जिंदगी और जेब से जुड़े कई बड़े नियम बदल गए हैं। इनमें आयकर रिटर्न की लेट फाइलिंग की डेडलाइन, आधार अपडेट की अंतिम तिथि, नई पेंशन स्कीम (UPS) का विकल्प, क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड प्वाइंट्स में बदलाव, हॉलमार्क्ड सिल्वर, बैंक एफडी स्कीम, इंडिया पोस्ट की नई सेवा और एलपीजी सिलेंडर के दाम शामिल हैं। आइए विस्तार से समझते हैं—

1. ITR फाइलिंग की आखिरी तारीख

जो लोग अब तक अपना आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल नहीं कर पाए हैं, उनके लिए सरकार ने लेट फाइलिंग की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2025 तय की है। इस तारीख के बाद रिटर्न फाइल करने पर लेट फीस और ब्याज दोनों देना होगा।

2. आधार कार्ड अपडेट की डेडलाइन

UIDAI ने आधार कार्ड मुफ्त अपडेट की सुविधा की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2025 तय की है। इसके बाद नाम, जन्मतिथि, पता या मोबाइल नंबर जैसी जानकारी अपडेट कराने पर शुल्क देना होगा।

3. UPS स्कीम में बदलने का आखिरी मौका

सरकार ने कर्मचारियों को NPS से UPS (यूनिफाइड पेंशन स्कीम) में बदलने का विकल्प दिया है। इसकी डेडलाइन 30 सितंबर 2025 है। यानी कर्मचारी चाहें तो इस तारीख तक आवेदन देकर UPS चुन सकते हैं।

4. सिल्वर ज्वेलरी पर नया नियम

1 सितंबर से BIS ने चांदी के गहनों के लिए हॉलमार्किंग की सुविधा शुरू कर दी है। हालांकि यह अनिवार्य नहीं होगा। ग्राहक चाहें तो हॉलमार्क्ड या नॉन-हॉलमार्क्ड सिल्वर खरीद सकते हैं।

5. बैंकों की स्पेशल FD स्कीम की डेडलाइन

इंडियन बैंक और IDBI बैंक फिलहाल विशेष ब्याज दरों वाली फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम चला रहे हैं। इनमें निवेश की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2025 है। इसके बाद ये ऑफर उपलब्ध नहीं रहेंगे।

6. SBI क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड प्वाइंट्स में बदलाव

1 सितंबर से SBI क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को हर तरह की खरीदारी पर रिवॉर्ड प्वाइंट्स नहीं मिलेंगे। डिजिटल गेमिंग, सरकारी वेबसाइट्स और कुछ चुनिंदा मर्चेंट्स पर किए गए भुगतान अब रिवॉर्ड प्रोग्राम से बाहर होंगे।

7. इंडिया पोस्ट की नई व्यवस्था

1 सितंबर 2025 से इंडिया पोस्ट ने रजिस्टर्ड पोस्ट को स्पीड पोस्ट में मिला दिया है। यानी अब “रजिस्टर्ड पोस्ट” नाम से अलग सेवा नहीं होगी। सभी रजिस्टर्ड मेल स्पीड पोस्ट से ही भेजे जाएंगे, जिससे डिलीवरी और तेज होगी।

8. LPG सिलेंडर के दाम

तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर के दाम संशोधित करती हैं। 1 सितंबर को भी कीमतों में बदलाव किया गया है, जो ग्लोबल मार्केट और कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर करता है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मैं सरकारी बस से चलना चाहता हूं लेकिन जमशेदपुर में सरकारी बस चलती ही नहीं, डीटीओ और प्रशासन जिम्मेदार:सौरभ विष्णु

अब पेट्रोल पंप से नहीं होगी मनमानी खरीदारी,डीजल 200 लीटर की सीमा तय

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, दिव्यांग रवि शंकर मिश्रा को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल

पीएम के अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की 11 वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में शामिल हुए झारखंड सीएम हेमंत,बोले!

झारखंड:मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के लिए बड़ी अपडेट, इस जिले के बाद खटाखट ₹5000 आएंगे फटाफट

सिंगर गुरु रंधावा के जिम में ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत,लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेवारी! बोला यह तो सिर्फ ट्रेलर