---Advertisement---

IPL 2026: ऑक्शन के बाद सामने आया सभी टीमों का फुल स्क्वाड, जानिए किसका पलड़ा भारी

On: December 17, 2025 12:19 PM
---Advertisement---

IPL 2026 All Team Squads: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मिनी ऑक्शन पर आखिरकार विराम लग गया है। पूरे दिन चले इस हाई-वोल्टेज ऑक्शन में पैसों की जमकर बारिश हुई और कई बड़े व चौंकाने वाले सौदे देखने को मिले। ऑक्शन के अंत तक सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपने-अपने स्क्वॉड पूरे कर लिए हैं और अब हर टीम के पास 25 खिलाड़ियों की फुल टीम मौजूद है।

इस बार का ऑक्शन खास तौर पर इसलिए याद रखा जाएगा क्योंकि टीमों ने न सिर्फ स्टार विदेशी खिलाड़ियों पर बड़ा दांव लगाया, बल्कि घरेलू और अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भी रिकॉर्डतोड़ रकम खर्च की।

कैमरन ग्रीन बने ऑक्शन के सबसे बड़े सितारे

जैसा कि पहले से कयास लगाए जा रहे थे, ऑक्शन की सबसे बड़ी चर्चा ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन रहे। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें 25.2 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि में खरीदकर ऑक्शन की बाजी अपने नाम कर ली। ग्रीन के शामिल होने से साफ हो गया है कि KKR आने वाले सीजन में एक मजबूत ऑलराउंडर के इर्द-गिर्द अपनी टीम खड़ी करना चाहती है।

यहीं नहीं, केकेआर ने अपनी गेंदबाजी को और धार देने के लिए श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को 18 करोड़ रुपये में खरीदकर सबको चौंका दिया। इन दोनों खिलाड़ियों की एंट्री से KKR को बैटिंग और बॉलिंग दोनों में मजबूती मिली है।

अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों पर CSK का बड़ा दांव

घरेलू खिलाड़ियों की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने ऑक्शन में सबसे बड़ा सरप्राइज दिया। सीएसके ने प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को 14.2-14.2 करोड़ रुपये में खरीद लिया। ये दोनों खिलाड़ी न सिर्फ इस ऑक्शन के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने, बल्कि आईपीएल इतिहास के संयुक्त रूप से सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी भी बन गए।

वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने युवा खिलाड़ी औकिब नबी डार पर 8.4 करोड़ रुपये खर्च कर यह साफ कर दिया कि टीम भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश कर रही है।

IPL 2026: सभी टीमों के फाइनल स्क्वॉड पर एक नजर

लखनऊ सुपर जायंट्स

ऋषभ पंत (कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, एडेन मार्करम, मैथ्यू ब्रीत्जके, हिम्मत सिंह, निकोलस पूरन, मिशेल मार्श, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्विजय राठी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, मोहम्मद शमी, अर्जुन तेंदुलकर, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नॉर्टजे, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस


कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)


अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कैमरन ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, मुस्तफिजुर रहमान, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, आकाश दीप


सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)


पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंडु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्से, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, सलिल अरोड़ा, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स


मुंबई इंडियंस


हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकलटन, रॉबिन मिंज, राज बावा, रघु शर्मा, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रित बुमरा, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, मोहम्मद इज़हार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत


पंजाब किंग्स


प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश, हरनूर पन्नू, सूर्यांश शेडगे, मिशेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, विशाल विजयकुमार, यश ठाकुर, विष्णु विनोद। कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निशाद


चेन्नई सुपर किंग्स


रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, एम.एस. धोनी, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, अकील होसेन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैक फॉल्केस


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु


रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान


राजस्थान रॉयल्स


रवींद्र जडेजा, सैम कुरेन, डोनोवन फरेरा, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, शिम्रोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, युद्धवीर सिंह चरक, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, यश राज पुंजा, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव, ब्रिजेश शर्मा, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन


दिल्ली कैपिटल्स


अक्षर पटेल (कप्तान) नितीश राणा, अभिषेक पोरेल, अजय मंडल, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, केएल राहुल, कुलदीप यादव, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, समीर रिजवी, टी नटराजन, त्रिपुराना विजय, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, डेविड मिलर, बेन डकेट, औकिब नबी, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, काइल जैमीसन


गुजरात टाइटंस

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बराड़, राशिद खान, मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, पृथ्वीराज यारा, ल्यूक राज लकड़ी

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

IND vs NZ 3rd ODI: न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को हराकर भारत में पहली वनडे सीरीज जीती, विराट कोहली के शतक पर फिरा पानी

IND vs BAN U19 World Cup: अंडर-19 वर्ल्डकप में भारत की लगातार दूसरी जीत, बांग्लादेश को 18 रन से हराया

टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बवाल जारी, बांग्लादेश ने भारतीय मूल के ICC अधिकारी को नहीं दिया वीजा

Watch: BBL में मोहम्मद रिजवान के बाद बाबर आजम की भारी बेइज्जती, स्टीव स्मिथ ने बीच मैदान में यूं बनाया मजाक

IND vs NZ 2nd ODI: डेरिल मिचेल की शतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने सीरीज में की बराबरी, केएल राहुल के शतक पर फिरा पानी

बिग बैश लीग में मोहम्मद रिजवान की घनघोर बेइज्जती, धीमी बल्लेबाजी पर जबरन कराया गया रिटायर्ड आउट; पहली बार हुआ ऐसा