झारखंड

मुरी ओपी में नए प्रभारी गगन कुमार ठाकुर ने संभाला पदभार

ख़बर को शेयर करें

सिल्ली :- मुरी ओपी थाना के नए प्रभारी के रूप में गगन कुमार ठाकुर ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। उनका स्वागत पुष्पगुच्छ देकर प्रभारी कुंदन कुमार ने किया।

मौके पर प्रभारी गगन कुमार ठाकुर ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता विधि व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करना है उन्होंने कहा की जनता की सेवा के लिए 24 घंटा तत्पर रहेंगे। वही प्रशासन एवं ग्रामीणों में आपस में तालमेल बनाकर चलना एवं उनकी समस्या का निदान करना हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी। वह इसके पूर्व में लातेहार जिले के बालूमाथ थाना में पदस्थापित थे। इसके पूर्व में मुरी ओपी में कुंदन कुमार प्रभारी के रूप में पदस्थापित थे उनका स्थानांतरण रांची पुलिस लाइन में हुआ है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।