---Advertisement---

गांडेय विधानसभा उपचुनाव: कल्पना सोरेन 29 अप्रैल को करेंगी नामांकन, सीएम चंपई सोरेन सहित इंडिया गठबंधन के नेता रहेंगे मौजूद

On: April 28, 2024 1:13 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

गिरिडीह: गांडेय विधानसभा उपचुनाव की सीट के लिए सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन नामांकन-प्रपत्र भरेंगी। झामुमो के जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने रविवार को बताया कि कल्पना सोरेन के नामांकन दाखिल किये जाने के दौरान मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, मंत्री बसंत सोरेन, बेबी देवी, राज्यसभा सांसद डाॅ सरफराज अहमद, विधायक सुदिप्य कुमार, मथुरा महतो, माले विधायक विनोद सिंह, प्रदेश कांग्रेस के राजेश ठाकुर सहित अन्य इंडिया गठबंधन के बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

उन्होंने कहा कि नामजदगी का पर्चा भरने के पश्चात पेपरवाटाड मैदान में चुनावी सभा होगी। चुनावी सभा को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सहित अन्य नेता संबोधित करेंगे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गिरिडीह: नगर निगम चुनाव प्रचार की तिथि खत्म होने के बाद बाबूलाल मरांडी की एक होटल में कथित बैठक, प्रशासन ने रोका, सियासत गर्म

झारखंड में झामुमो नेता की निर्मम हत्या, जंगल में मिली अधजली लाश; आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

सऊदी अरब से 4 माह बाद रांची पहुंचा प्रवासी मजदूर का शव, परिवार ने लेने से किया इनकार

गिरिडीह: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, नक्सली ठिकानों से 20 राइफल और गोला-बारूद बरामद

गिरिडीह में दो नाबालिग बच्चियों से गैंगरेप केस का खुलासा, पूर्व प्रेमी ने अपमान का बदला लेने के लिए रची थी साजिश, 4 गिरफ्तार

झारखंड की दो बेटियों का अपहरण, बंगाल में रेप; ट्रक ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार