
रांची: झारखंड प्रदेश के उप राजधानी दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर आ रही है जहां एक विवाहित महिला का गैंग रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। इस खबर से हड़कंप मच गया है। इस पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि मंईंयां सम्मान योजना की आड़ में सरकार कब तक अपनी महिला विरोधी चेहरा छुपाती रहेगी। उन्होंने ट्वीट करते हुए दुमका पुलिस से जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार कार्यवाही करने की मांग की है।
उन्होंने ट्वीट कर क्या कहादेखें
दुमका में हुई दिल दहला देने वाली घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कल जब सरकार बजट पर वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही थी, तब दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। चार बच्चों के सिर से उनके माँ का साया उठ गया।
आखिर कब तक महिलाओं को ऐसी बर्बरता का शिकार होना पड़ेगा? मंईयां योजना की आड़ में सरकार कब तक अपने महिला विरोधी चेहरे को छिपाते रहेगी? @DumkaPolice दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करे।
https://x.com/yourBabulal/status/1896799857056305173?t=RoAL3dBcobs6V4Fuyx4Y_w&s=19





