July 26, 2026

हज़ारीबाग में एनटीपीसी के कोयला परिवहन वाहन पर फायरिंग, गैंगस्टर प्रिंस खान ने ली जिम्मेदारी

1200-675-27238483-thumbnail-16x9-haz.jpg

कोयला परिवहन वाहन पर फायरिंग

फायरिंग के बाद मौके पर मौजूद पुलिस (ईटीवी भारत)

हज़ारीबाग़: जिले के बड़कागांव में अपराधियों ने कोयला खनन परियोजना में लगी गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर अपनी मौजूदगी का एहसास करा दिया है. बीती रात तीन अज्ञात अपराधियों ने दो गाड़ियों पर आठ राउंड फायरिंग की और घटना को अंजाम देकर फरार हो गये. घटना की जिम्मेदारी प्रिंस खान ने ली है.

प्रिंस खान ने हज़ारीबाग़ में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी

पहली बार कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान ने हजारीबाग में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है. झारखंड पुलिस इन दिनों प्रिंस खान की तलाश कर रही है. दरअसल, अपराधियों ने हजारीबाग के बड़कागांव पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में कोयला परिवहन कार्य में लगे वाहन को निशाना बनाया है.

कोयला परिवहन में लगी गाड़ी पर फायरिंग (Etv भारत)

गाड़ी पर 7 राउंड फायरिंग की गई

शनिवार की रात करीब 11 बजे तेरह माइल से 200 मीटर आगे घात लगाये अज्ञात अपराधियों ने दो वाहनों पर फायरिंग कर दी. ड्राइवर के मुताबिक, मौके पर तीन अपराधी मौजूद थे, जिन्होंने गाड़ी पर करीब सात राउंड फायरिंग की. घटना के बाद अपराधियों ने मौके पर एक पर्चा भी छोड़ा, जिस पर प्रिंस खान ‘केएसएस’ लिखा था.

ऑडियो में 40 से 50 राउंड फायरिंग का दावा किया गया है

घटना के बाद एक ऑडियो भी वायरल हुआ है. वायरल मैसेज करने वाला शख्स खुद को प्रिंस खान बता रहा है और कह रहा है कि वह दुबई में है। 5 हाइवा गाड़ियों से 40 से 50 राउंड फायरिंग की गई और एक पर्चा भी छोड़ा गया. वाहन चालक लोकनाथ महतो ने बताया कि सफेद शर्ट पहनकर आये तीन अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. जब अपराधी घटना को अंजाम दे रहे थे तब वह अपनी कार में मौजूद थे. इससे वह बाल-बाल बच गये. घटना के बाद ड्राइवर काफी डरा हुआ है. उन्होंने कहा कि अब उन्हें गाड़ी चलाते वक्त डर लगता है.

घटना पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन गंभीर : वाहन मालिक

वाहन मालिक प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना के बाद प्रिंस खान के नाम की पर्ची छूट गयी है. घटना देर रात की है, जब गाड़ी कोयला परिवहन के काम में लगी थी. उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दो-तीन दिनों के अंदर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक होगी और निर्णय लिया जाएगा कि आगे कैसे काम करना है. अगर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो परिवहन कार्य बंद कर दिया जायेगा.

घटनास्थल से पांच खोखे बरामद : एसपी

घटना के बाद हज़ारीबाग एसपी अमन कुमार समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना स्थल का जायजा लिया है. हज़ारीबाग एसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मौके से पांच खोखा बरामद किया गया है. संभव है कि 7 से 8 राउंड फायरिंग की गई हो. इस घटना में दो गाड़ियों को निशाना बनाया गया. इसमें कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है. साथ ही वायरल ऑडियो में 40 राउंड की बात गलत है. इस दौरान पुलिस ने मौके से दो पर्चे भी बरामद किये हैं और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

इससे पहले भी गाड़ी पर हमला हो चुका है

दरअसल, इससे पहले भी परियोजना के परिवहन कार्य पर हमला हो चुका है. 22 अप्रैल 2026 को भी तेरह माइल के पास अपराधियों ने दिनदहाड़े कोयला परिवहन कर रहे एक हाइवा वाहन में आग लगा दी थी. लगातार हो रही ऐसी घटनाएं इलाके में सक्रिय अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस और कानून व्यवस्था के प्रति उनकी निडर मानसिकता को दर्शाती हैं.

चिंता की आपराधिक घटनाएँ: परियोजना प्रबंधन

इस संबंध में पकरी बरवाडीह परियोजना प्रबंधन ने घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि इस तरह की आपराधिक घटनाएं बेहद गंभीर और चिंताजनक हैं. प्रबंधन ने भरोसा जताया है कि पुलिस प्रशासन जल्द ही दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त और प्रभावी कार्रवाई करेगी.

एनटीपीसी हज़ारीबाग़ के बड़कागांव में कोयला उत्खनन का काम कर रही है. यहां से कोयला देश के विभिन्न बिजली संयंत्रों तक पहुंचता है।

ये भी पढ़ें- धनबाद में हत्या की योजना बनाते दो गिरफ्तार, पुलिस की सतर्कता से साजिश नाकाम

विदेश में बैठे प्रिंस खान का आतंक, स्थानीय हैंडलर कर रहे मदद, कारोबारियों में दहशत

रामगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: कार्रवाई में पकड़ा गया प्रिंस खान गिरोह का शूटर

Source link

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed