---Advertisement---

गढ़वा: एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया कर्मचारी

On: August 21, 2025 5:30 PM
---Advertisement---

गढ़वा: पिछले कुछ समय से झारखंड में एसीबी लगातार भ्रष्टाचार के मामलों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में गढ़वा जिले के रमकंडा प्रखंड में पदस्थापित एक कर्मचारी अरुण कुमार यादव को बुधवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) पलामू की टीम ने ₹12,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी कर्मचारी ने कार्य निष्पादन के बदले रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत पलामू एसीबी कार्यालय में दर्ज कराई। शिकायत की सत्यता की पुष्टि के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की।

बुधवार को जालसाजी की योजना के तहत एसीबी की टीम ने आरोपी कर्मचारी को पीड़ित से नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तुरंत ही रकम को बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी कर्मचारी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस गिरफ्तारी से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग एसीबी की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं।


Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा एसडीएम का होटल-रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

देशव्यापी बंदी का असर: मझिआंव सहित गढ़वा जिले में दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद, मरीज रहे परेशान

गढ़वा:अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसो० का ऐलान,मेडिकल सेवाएं नियमित रहेगी जारी

रमना-डंडई मुख्य सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया 13.462 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास

एसडीएम की सख्ती:मझिआंव मोड़ पर खुले में मुर्गा काटने वालों के खिलाफ पब्लिक न्यूसेंस के तहत एक्शन शुरू

रंका CHC में ऐतिहासिक शुरुआत: गढ़वा जिले की पहली समर्पित ‘महिला OPD’ और आधुनिक प्रसव कक्ष शुरू