---Advertisement---

गढ़वा : आजसू पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, क्षेत्र से पिछड़े वर्ग के नेता को प्रत्याशी बनाने की मांग

On: October 6, 2023 1:52 PM
---Advertisement---

गढ़वा: आजसू पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल टीम भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी जी से बेलचंपा के सभागार में संक्षिप्त मुलाकात हुई।

इस मुलाकात के दौरान श्री बाबूलाल मरांडी जी से गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से किसी पिछड़े वर्ग के नेता को प्रत्याशी के रूप में उतारने की मांग रखी गई। इस संदर्भ में जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बाबूलाल मरांडी के अपनी समक्ष बात रखते हुए कहा कि आजादी से अब तक केवल एक बार ही पिछड़ा वर्ग को इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। 5 वर्ष को छोड़ दिया जाए तो लगभग 70 वर्षों तक पिछड़े वर्ग के लोग इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने से वंचित रहे हैं। पंचायत चुनाव में भी हर चुनाव बाद आरक्षण के रोस्टर बदल जाते हैं। अन्य सभी दल भी इस सिलसिले को कायम रखते आए हैं। गढ़वा विधानसभा पिछड़ा वर्ग बहुल क्षेत्र है ऐसे में पिछड़ा वर्ग के लोग इस विधानसभा में हासिये पर हैं। जो बहुत ही चिंतनीय विषय है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी का भी जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि पिछड़ा वर्ग के लोगों को भी प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल सके। भाजपा का जो स्लोगन है कि सबका साथ-सबका विकास, बीजेपी को भी इस स्लोगन का चरितार्थ करना चाहिए।

आजसू पार्टी एनडीए गठबंधन का सहयोगी दल है गठबंधन के तहत यदि गढ़वा सीट आजसू को मिलता है तो निश्चित रूप से आजसू पार्टी पिछड़े वर्ग को प्रत्याशी बनाएगी।

इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय सचिव शंकर प्रताप विश्वकर्मा, केंद्रीय सदस्य श्रीमती चंपा देवी, पार्टी के केंद्रीय सदस्य राकेश शुक्ला, केंद्रीय सदस्य नंदू ठाकुर, जिला सदस्य संतोष केसरी, जिला उपाध्यक्ष लाल मोहम्मद अंसारी, जिला सदस्य संजय शर्मा, दीपक कुमार उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

चतरा:सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, 15 लाख का इनामी नक्सली शहदेव महतो समय चार ढ़ेर

बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ भाजपाईयों का पूरे प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन,वापस न लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

विधायक संजीव सरदार के लगातार प्रयास से बागबेड़ा कॉलोनी में स्थायी कचरा प्रबंधन की शुरुआत, टेंपो को दिखाई हरी झंडी

जमशेदपुर:बिना ट्यूशन यूट्यूब से पढ़ाई, वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र कुमार के पुत्र प्रीतेश ने सीबीएसई 10वीं में 94% अंक लाई

चुटिया:एसडीएम ने गैस की कालाबाजारी के खिलाफ रेड, 250 से अधिक सिलेंडर जब्त

कोडरमा:घर में सो रहे नाबालिग बच्चे का अपहरण,हत्या कर शव कुएं में फेंका,सनसनी