---Advertisement---

गढ़वा: भानु प्रताप शाही ने पंडा नदी पुल पर 3 करोड़ 16 लाख की लागत से बनने वाले पुल की रखी आधारशिला

On: September 24, 2024 4:33 AM
---Advertisement---

केतार (गढ़वा): क्षेत्रीय विधायक भानू प्रताप शाही ने सोमवार को बलिगढ़़ पंचायत के मोटंगवा टोला के पंडा नदी तट पर 3.16 लाख रुपए की लागत से बनने वाली उच्च स्तरीय पुल का शिलान्यास भूमि पुजन और नारियल फोड़कर कर किया। इससे पुर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक भानू प्रताप शाही को  गाजे-बाजे के साथ गांव में फुल- माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक भानू प्रताप शाही ने कहा की मोंटगवा – बनखेता गांव के लोग वर्षों से पंडा नदी पर पुल निर्माण कराने की मांग करते थे। अब इस पुल का निर्माण कार्य पूरा होने पर केतार और बलिगढ़़ पंचायत आपस में जुड़ जायेगा। गांव के लोगों को आवागमन करने में सहुलियत होगी।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में भ्रष्टाचारियों का बोलबाला है। सरकार के अधिकारी गरीबों का काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा की वन पट्टा दिलवाने के नाम पर आदिवासी और दलितों से दस- दस हजार रुपए वसुला जा रहा है। चेतावनी देते हुए कहा की गरीबों का पैसा वापस कर दो नहीं तो भाजपा की सरकार में आने पर दलालों को सलाखों में डाला जायेगा। उन्होंने कहा की मंईयां सम्मान योजना का पैसा कुछ महिलाओं को ही मिल रहा है, यह योजना दिसम्बर में बंद हो जायेगी।

मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद मुकुंदपुर मुखिया मंगा शाह राजू सिंह ,रविंद्र सोनी ,विमलेश पासवान, अरविंद वर्मा , राजा प्रसाद ,सीताराम जयसवाल ,दिलीप जायसवाल, संतोष पासवान, सुनील सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सामिल थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now