---Advertisement---

गढ़वा: पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले भाजपा को बड़ा झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर पासवान झामुमो में शामिल

On: November 3, 2024 1:00 PM
---Advertisement---

गढ़वा: गढ़वा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चार नवंबर को आयोजित कार्यक्रम से ठीक एक दिन पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश उपाध्यक्ष हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी जवाहर पासवान भाजपा छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गये हैं।

रविवार को रंका हाई स्कूल के मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा का आयोजित चुनावी जनसभा में श्री पासवान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष अपने समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल हो गये।

मुख्यमंत्री ने जवाहर पासवान एवं अन्य लोगों को माला पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इस दौरान भाजपा, बसपा, राजद, सपा आदि दलों को छोड़कर मुनेश्वर सिंह खरवार, संतोष चौधरी, रमाशंकर प्रसाद सहित काफी संख्या में लोगों ने झामुमो का दामन थाम लिया।

सभी ने मंच से इंडिया गठबंधन को गढ़व रंका विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर को तीर धनुष छाप पर वोट दिलाकर भारी बहुमत से जीताने का संकल्प लिया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मझिआंव: आरके पब्लिक स्कूल में शहीद दिवस समारोह आयोजित, याद किए गए भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु

गढ़वा में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ पुलिस ने चलाया छापेमारी अभियान, 1100 किलो जावा महुआ को किया नष्ट

गढ़वा: नगर परिषद अध्यक्ष ने छठव्रतियों के बीच बांटी आम की लकड़ी

गढ़वा: नाबालिग से रेप के बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार, अरहर के खेत में मिली थी लड़की की लाश

गढ़वा में डीआईजी की समीक्षा बैठक: सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

गढ़वा सदर अस्पताल में दलाली का खेल उजागर, मरीजों को निजी अस्पतालों में रेफर करने के बदले वसूले जा रहे थे हजारों रुपए; SDM की जांच में खुलासा